शौच के लिए नदी किनारे गई महिला की डुबने से मौत

Dr.I C Bhagat
0



पटोरी पंचायत के रामपुर में नदी में डुबने से महिला की मौत 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:-  सिंहेश्वर प्रखंड के पटोरी पंचायत में शौच के लिए गई एक 35 वर्षिय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत पटोरी पंचायत के रामपुर वार्ड नंबर 11 निवासी अरुण महतो का 35 वर्षिय पत्नी रंजना देवी खेत में मकई तोड़ रही थी। उसी समय उसे  शौच लगी और शौच के लिए नदी के किनारे चली गई। जहा पैर फिसलने के कारण नदी में डुबने से उसकी मौत हो गई। वही स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बताया की शौच में जाने के बाद जब काफी देर तक वापस नही आई तो खेत में काम कर रहे लोगों ने खोजबीन शुरू किया। और नदी में खोजने पर नदी में उसका शव मिला।  तो कोहराम मच गया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पंसस प्रतिनिधि मनीष कुमार ने घटना की जानकारी सीओ नवीन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम को दिया। एसआई  लव कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। घटनास्थल पर  परिजनों में शव से  लिपट कर रोते रोते बुरा हाल था।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner