टाप टेन अपराधी सह पंसस पति गिरफ्तार
कोशी तक/ शंकरपुर मधेपुरा:- मधेपुरा पुलिस ने टॉप-10 की सूची में शामिल बदमाश और रौता पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य के पति जय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जय कुमार यादव पर मछहा गांव में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास के मजदूरों को धमकाकर अवैध रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का आरोप है।
गिरफ्तारी की जानकारी:
- जय कुमार यादव को शंकरपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और सशस्त्र बल ने कई ठिकानों पर दबिश देने के बाद गिरफ्तार किया।
- उनके खिलाफ शंकरपुर थाना में कई गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।
- पुलिस ने पहले उनके सहयोगी भोला यादव के घर से रंगदारी के तहत जब्त की गई भवन निर्माण सामग्री और एक देसी मास्केट बरामद किया था।
- भोला यादव पुलिस के दबाव में पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है।
पुलिस की कार्रवाई:
- एसपी के निर्देश पर फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
- मधेपुरा पुलिस की ओर से इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मानी जा रही है।
- इसकी जानकारी शनिवार की शाम एसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।