कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- आदर्श थाना सिंहेश्वर में आगामी रामनवमी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने की। बैठक में रामनवमी की शोभा यात्रा पर विशेष चर्चा की गई और यह तय किया गया कि शोभा यात्रा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि शोभा यात्रा में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार की अश्लील भोजपुरी या भड़काऊ गीत नहीं बजाए जाएंगे। इसके अलावा, यह भी तय किया गया कि किसी भी प्रकार के व्हाट्सएप मेसेज को पुष्टि के बाद ही फॉरवर्ड किया जाएगा।
अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले पर्व को हम शांति और भाईचारे के साथ मनाएं और किसी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी बताया कि शोभा यात्रा में जो भी गाना बजाया जाएगा, उसकी सूची देनी होगी और शोभा यात्रा में बजने वाली गीत को पेन ड्राइव में देना अनिवार्य है। मौके पर प्रमुख मो. इश्तियाक आलम, पुर्व जीप सदस्य दिनेश कुमार यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सह नगर पंचायत प्रतिनिधि शिवचंद्र चौधरी, चंद्र शेखर झा, सरपंच रामानंद यादव, चंदन कुमार, बैजनाथ ऋषिदेव, लाल बहादुर साह, पंसस जयकांत कुमार, वीरेंद्र यादव, रामानंद यादव, पंकज भगत, मनीष कुमार सिंह, सुरज कुमार सिंह मौजूद थे।