चैती छठ व्रतियों ने भगवान अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ।

शिवगंगा घाट पर अस्ताचल सुर्य को अर्घ देते छठव्रती 
चैती छठ में भगवान भास्कर को अर्घ देते छठ व्रती



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :- बाबा नगरी सिंहेश्वर में चैती छठ में छठ व्रतियों ने शिवगंगा तट पर डुबते सुर्य को अर्घ दिया। इस अवसर पर इस वर्ष शिवगंगा पर काफी चहल-पहल दिखी। चैती छठ में भी अब श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। संध्या 5 बजे के बाद शिवगंगा में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपने अपने घर लौट गए। शिवगंगा पर भगवान सुर्य को अर्घ देते व्रती 

वही छठ व्रतियों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर न्यास प्रशासन और ट्रेफिक पुलिस सजग नजर आ रहे थे। न्यास के लेखापाल राकेश श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, बाल किशोर यादव, अभिमन्यु कुमार, विवेक झा, अमरनाथ ठाकुर सजग और मुस्तैद नजर आए। मौके पर पुर्व सदस्य सरोज कुमार सिंह, मनोज ठाकुर, श्रृंगीऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, मनीष कुमार, पुजारी अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा, सत्येंद्र ठाकुर उर्फ बचनु बाबा, माधव मेहता, आलोक कुमार मास्टर, मनीष कुमार सिंह, रंजीत शर्मा, रघुवंश कुमार साह, संतोष कुमार, बमबम ठाकुर, पिंटू ठाकुर, भगवान ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थें।

Post a Comment

और नया पुराने