अंबिका उपेंद्र महाविद्यालय में हुई मारपीट की घटना में पूर्व प्राचार्य घायल, पूर्व प्राचार्य और वर्तमान प्राचार्य सहित शिक्षकों के बीच हुई गाली-गलौज और मारपीट


खून से लथपत घायल पुर्व प्राचार्य 



कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- अंबिका उपेंद्र महाविद्यालय में पुर्व प्राचार्य और प्राचार्य में मारपीट की घटना हुई। पुर्व प्राचार्य और वर्तमान प्राचार्य सहित शिक्षकों के बीच हुई गाली-गलौज और मारपीट ने  कालेज को शर्मशार कर दिया। जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिला के मुरलीगंज स्थित अम्बिका उपेंद्र महाविद्यालय में शुक्रवार को करीब चार बजे पूर्व प्राचार्य और वर्तमान प्राचार्य सहित शिक्षकों के बीच गाली-गलौज मारपीट की घटना हुई। जिससे कालेज परिसर में कुछ देर तक अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मारपीट के क्रम में पूर्व प्राचार्य रविन्द्र कुमार के बांये हथेली पर धारदार हथियार से वार होने वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने अपने पुत्र सहित परिजन के साथ इलाज कराने सीएचसी पहुंचे। पूर्व प्राचार्य को तत्काल इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ड्युटी पर मौजूद चिकित्सक डा. निखिल चंद्र ने बताया कि बांये हाथ पर गहरे जख्म था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। रविन्द्र कुमार ने बताया कि कुछ काम के सिलसिले में वर्तमान प्राचार्य से मिलने गए थे। उनसे बातचीत कर हीं रहे थे कि काॅलेज के एक शिक्षक मोहन राय के द्वारा धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूर्व प्राचार्य के पुत्र के द्वारा पूर्व से हीं काॅलेज का फार्म भरने सहित अन्य कागजात की काम करते आ रहे हैं। इस बार काॅलेज कोड बदल जाने के कारण लगभग एक सप्ताह से पूर्व प्राचार्य के द्वारा वर्तमान प्राचार्य महेश्वरी प्रसाद महेश पर काॅलेज कोड अपने पुत्र को देने का दबाव बनाया जा रहा था। शुक्रवार को पूर्व प्राचार्य अपने पुत्र के साथ काॅलेज पहुंचकर वर्तमान प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। जिसके कारण मारपीट की घटना भी हुई। इसी दौरान रविन्द्र कुमार के हाथ पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया गया। वही काॅलेज में बायोलॉजी के शिक्षक मोहन राय ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से पूर्व प्राचार्य काॅलेज कोड के लिए वर्तमान प्राचार्य पर दबाव डाल रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व प्राचार्य रविन्द्र कुमार अपने पुत्र के साथ काॅलेज आए और प्राचार्य के साथ कोड देने को लेकर गाली-गलौज मारपीट करने लगे।

वही वर्तमान प्राचार्य महेश्वरी प्रसाद महेश ने बताया कि वे शिक्षको और कर्मियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच पूर्व प्राचार्य अपने पुत्र के साथ आए और मेरे साथ गाली-गलौज मारपीट करने लगे। किसी तरह जान बचाकर भागे। उतने में वे लोग शिक्षक मोहन राय को पकड़कर लिया और मारपीट करने लगा।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने