कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत सिंहेश्वर के वार्ड नंबर 11 में दिनदहाड़े पुजा करने गई गृह स्वामी के घर का ताला तोड कर 75 हजार नगद सहित 8 लाख के जेवरात की चोरी कर लिया। इस बाबत पीड़ित अमन कुमार ने बताया की की 11 बजे मेरी मां मंदिर गई थी। और लगभग 1 बजे वापस आई तो देखा घर के कमरे का ताला टुटा हुआ है। और और घर और आलमारी का समान बिखरा हुआ है। इसकी सूचना थाना को दिया गया। थाना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। चोरी बड़े ही सुनियोजित ढंग से कर का आशंका है। छत पर जाने वाला ग्रील भीतर से टुटा हुआ है। जबकि आगे का ताला बंद था। वही अमन की मां पींकी देवी ने बताया की जब हम यहा पहुंचे तो एक युवक तेजी से सड़क रास्ते से जा रहा था। हमको उस युवक पर शक है कि वह अनजान युवक इधर क्या कर रहा था। हालांकि ताला खोलते ही भीतर का नजारा देखते ही हम उस युवक के पिछे भागे लेकिन वह नही मिला। वही आस पास का सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की कवायद चल रही है। वही थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
मोहल्ला में 4-5 घटना दिन में ही हुई।
नगर पंचायत सिंहेश्वर के वार्ड नंबर 11 में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में 4 से 5 घटना हो चुकी है। 1 साल पहले एक शिक्षक के यहा 50 लाख से अधिक की चोरी कर लिया गया था।