कोशी तक/ कुमारखंड मधेपुरा :- कुमारखंड प्रखंड के टेंगराहा पश्चिम में श्री श्री 108 रामचरित मानस समदर्शी महा संघ का 42 वा वार्षिक महायज्ञाधिवेशन के आयोजन को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। 501 कन्याओं ने से सुशोभित भाग लिया और गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ जय श्रीराम की जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
महायज्ञाधिवेशन के अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने बताया कि 05 अप्रैल तक चलने वाली यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने आगे बताया कि अखिल भारतीय मानस प्रचार मंडल, अगवानी के मुख्य प्रवक्ता रामबालक दास जी महाराज, कंचन भारती खगड़िया, लक्षमण शरण बैरबन्ना के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम चरित मानस समदर्शी महासंघ का 42 वा महायज्ञाधिवेशन का आयोजन हुआ है।
कलश शोभायात्रा में समदर्शी महासंघ के अध्यक्ष हरिनारायण यादव, महामंत्री जगदीश यादव, कोषाध्यक्ष शंभू यादव, उपाध्यक्ष सीता राम यादव, सुचना मंत्री हनुमान यादव, उप मंत्री कृष्ण दयाल यादव, समाजसेवी प्रीति यादव, प्रो. रणधीर यादव, मनोज यादव, सुनील यादव, अजय कुमार पूर्व मुखिया कैलाश साह, मुखिया प्रतिनिधि दीप नारायण राम, रौशन कुमार, मनोज झा, चंदेश्वरी यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।