कोशी तक/ मधेपुरा:- महिला एवं बाल विकास निगम बिहार तथा कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-सह-सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 बालिकाओं को नायिका पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, मोमेंटो एवं स्मार्ट वॉच से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, जिला प्रशासन द्वारा दो दिव्यांग जन जो दिव्यांग रहते हुए अपना रोजगार कर रही है, उन्हें भी प्रमाण-पत्र, स्मार्ट वॉच एवं कॉफी मग से सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 105 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के सृजन में महिलाओं की अहम् भूमिका है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षित महिला अपने परिवार, अपने समाज एवं अपने देश का नाम रोशन करती है।
إرسال تعليق