कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :-भारतीय जानता पार्टी मंडल सिंहेश्वर ने मंगलवार को बापू सभागार पटना में डा. दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक में दीलीप जायसवाल को केंद्रीय संगठन पर्व बिहार प्रभारी मनोहर लाल खट्टर ने डा. दिलीप जायसवाल को पुनः बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए उनके नाम की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा सिंहेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक के अगुवाई में सिंहेश्वर से जिला और मंडल स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता के बापू सभागार पहुंच कर अपने अध्यक्ष को बधाई दी। भाजपा जिला संयोजक आईटी सेल के सुभाष चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओ की मान सम्मान का विशेष ध्यान रखते हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा बूथ स्तर पर भी काफी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष खुले मंच से अपने जिला और मंडल के अध्यक्षों और समर्पित कार्यकर्ताओं की अहमियत को समझाया। बधाई देने वालो में अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष विनोद सरदार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम पुकार सिंह, मंडल महामंत्री राजा साह, रामाशंकर तिवारी, शिव शंकर चौहान, धर्मेंद्र चौहान, पम्पोल यादव, हीरा कुमार, राजीव रंजन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ
3/related/default