चोरी की नियत से दिवाल फागने के दौरान हुआ घायल। उसके शिनाख्त पर एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद।



चोरी करने के दौरान इट पर कुदने के कारण घायल चोर पकड़ाया 



कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत सिंहेश्वर चोरी के प्रयास में रंगे हाथ एक चोर को पकड़ा उसके निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया। जानकारी अनुसार नगर पंचायत सिंहेश्वर के वार्ड नंबर 8 मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप दिनेश भगत के घर सह दुकान में रात में लगभग 12 बजे दीवाल से फांग कर चोरी करने के प्रयास गया। लेकिन दीवाल फांदने के बाद वहा रखे इट पर गिरने से घायल हो गया। उसी समय गृह स्वामी की पुत्री शौच जाने के लिए उठी ही थी तभी उसे कुछ गिरने का आवाज आया। उसने शोर मचाया तो उसके पिता एवं अन्य परिजन उठकर उसके पास आए तो देखा कि एक लड़का दीवाल के बगल में रखे ईट पर गिर पड़ा हुआ है। जिससे कि इसका सर फुट गया था उसके बाद परिजनों के द्वारा 112 को फोन कर उसे लड़के को पुलिस के हवाले किया। जहां उसका मेडिकल कालेज में इलाज करवा कर उसे थाना लाया गया। वही इस बाबा थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि युवक से रात से पूछताछ चल रही है और इसके द्वारा बार-बार गलत नाम और गलत पता बताया जा रहा था जब उसे कराई से पूछा गया तो उसके निशान देही पर झिटिकिया वार्ड नंबर 2 से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। वही आरोपी युवक कभी अपना नाम मनीष कुमार कभी ज्ञानेंद्र कुमार बता रहा है। पुलिस की पुछताछ चल रही है।  वहीं कुछ लोगों का यह भी बताया की यह लड़का पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भी गया है। और इसका घर सतोखर वार्ड नंबर 2 है।

Post a Comment

أحدث أقدم