गोली कांड के एक आरोपी, 2 शराब तस्कर पुलिस के गिरफ्त में।

गोली कांड के आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।



कोशी तक/शंकरपुर मधेपुरा:- शंकरपुर पुलिस ने एक गोली कांड के अभियुक्त ओर दो शराब तस्कर को देशी चुलाई शराब और शराब बनाने में उपयोग होने वाले प्रतिबंधित केमिकल और अन्य उपस्कर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। मालूम हो कि एक दैनिक अखबार के पत्रकार के घर बीते वर्ष 12 नवंबर के रात्रि पत्रकार की हत्या करने के नियत से अपराधियों के द्वारा गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया था। पत्रकार उक्त रूम में नहीं रहने के कारण उसकी जान बच गई थी। उक्त गोली बारी के मामले में निरंजन कुमार के आवेदन पर पांच नामजद अरविंद मेहता, सुनील मेहता, झमेली साह, रामानंद साह और ब्रह्मानंद साह सहित अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 198/24 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से सभी नामजद पुलिस के नजर से फरार चल रहे थे शुक्रवार के देर रात्रि गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका जीवछपुर गांव से कांड के नामजद अभियुक्त सुनील मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस बाबत  थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि कांड के एक नामजद अभियुक्त रामानंद साह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुनः शुक्रवार के रात्रि कांड के नामजद अभियुक्त सुनील मेहता को गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका जीवछपुर ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم