दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव शिक्षक को मारी गोली। आईजीआईएमएस पटना रेफर।

Dr.I C Bhagat
0

 

दिनदहाड़े अपराधियों की गोली से घायल शिक्षक 
गोली से घायल शिक्षक को आईजीआईएमएस ले जाते



कोशी तक/ ग्वालपाड़ा मधेपुरा:-मधेपुरा के श्याम दरगाह के पास बुधवार सुबह एक शिक्षक पर बेखौफ अपराधियों ने गोली चला दी। 26 साल के मणिकांत कुमार पर स्कूल जाने के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की है। गोली लगने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मणिकांत मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तिलकोरा वार्ड नंबर 11 का निवासी है।

घायल शिक्षक के पिता ब्रजेश यादव ने बताया कि उनका बेटा उन्हें स्कूल छोड़ने के बाद अपने स्कूल नया नगर उदाकिशुनगंज जा रहा था। इसी दौरान सुबह लगभग 10 बजे अपराधियों ने पीछे गोली चला दी। गोली मणिकांत कुमार को पीठ में लगी है और पंजरा में फंसीं हुईं हैं।

घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पीएचसी ग्वालपाड़ा ले  गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर किया गया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईजीआईएमएस पटना रेफर कर दिया।

फायरिंग की वजह साफ नहीं, जांच जारी

बताया गया कि बीपीएससी से टीआरआई वन में मणिकांत कुमार शिक्षक बना था। कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने वाली है। अपराधियों ने बिना कुछ कहे उस पर गोली चला दी। गोली किस वजह से मारी गई, इसका पता नहीं चल पाया है।

 इस बाबत ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की लचर व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पूर्व विधायक प्रत्याशी अनिल बंधु घायल शिक्षक से मिलने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पुलिस की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दिन दहाड़े गोलीबारी, लूट और छिनतई की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से  विफल साबित हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner