अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केक काटते प्राचार्य और छात्राएं
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- राजकीय पोलिटेकनिक मधेपुरा में 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. मो. सनावर आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने आधी आबादी को प्रणाम करते हुए कहा "नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है।" "हर सफल महिला के पीछे उसकी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास होता है।" "सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है।" "महिलाएं किसी से कम नहीं, वे अपने बलबूते इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं।" इस मौके पर संस्थान के सभी व्याख्याता, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। प्राचार्य ने संस्थान में कार्यरत सभी महिला व्याख्याताओं, कर्मचारियों और छात्राओं को सम्मानित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।