धुमधाम से मना होलिका दहन।

Dr.I C Bhagat
0

 होलिका दहन के लिए उमड़ी राम-जानकी ठाकुरबाड़ी में उमड़ी भीड़ 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- होली को लेकर इस बार होली मिलन समारोह के साथ यूवकों ने होलिका दहन के साथ ही रंग गुलाल का शमा ही बांध दिया। होलिका दहन में स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जुलूस के शक्ल में राम जानकी ठाकुरबाड़ी पहुंच कर होलिका दहन के लिए सारा तैयार किया गया। देखते ही देखते लकड़ी और बांस के साथ साथ गोबर के उपले का टीला जमा हो गया। होलिका धुमधाम से मनाते स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि 

पुजारी अशोक तिवारी ने विधिवत पूजन के बाद लोगों ने उस ढेर में आग लगा दिया। देखते ही देखते होलिका की अट्टालिका धू धू करकें जलने लगी। आग की लपटे आसमान छूने लगा। और स्थानीय लोगों ने उस आग में तील, धी, कर्पूर, फेंकने के बाद घर से डंडा से बांध कर लाए गेहूं का शिश को उस आग में भूना और होलिका दहन का आग भी अपने अपने घर ले गया। वही लोगों ने उस आग में पापड़ सेंक कर खाया। इस दौरान लोगों ने आग के चक्कर भी लगाए। वही इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पुरी तरह सक्रिय रही। थानाध्यक्ष विरेंद्र राम, एसआई राजेश, रामदयाल सिंह, चतुरानन झा सहित कई पुलिस कर्मी तैनात थे। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुनम कुमारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, पुर्व जीप सदस्य दिनेश कुमार यादव, वस्त्र व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद प्राणसुखका, व्यापार संघ के महासचिव अशोक भगत, अशोक भगत, बादल भगत, संजीव शर्मा, सुदेश शर्मा, दीलीप खंडेलवाल, गजेन्द्र यादव, जनार्दन भगत, मनोज भगत, अमीत खेतान, गोविंद खंडेलवाल, शंकर अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, संजीव भगत आरएसएस, बैंक मैनेजर अमीत कुमार, केएस पंकज गुप्ता, पुरूषोत्तम अग्रवाल, इंद्र देव स्वर्णकार, बबलू भगत, मनोज गुप्ता, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner