मधेपुरा पुलिस की बड़ी सफलता 50 हजार के ईनामी बदमाश के साथ 2 25-25 हजार के ईनामी बदमाश सहित 5 अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई है।

Dr.I C Bhagat
0

 50 हजार के ईनामी सहित 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार संवाददाताओं को संबोधित करते एसपी, एएसपी 



कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा:- मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता 50 हजार के एक और 25 हजार के 2 ईनामी अपराधी सहित 5 शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार रौशन कुमार उर्फ हिटलर हत्याकांड के सफल उद्भेदन हेतू एसपी मधेपुरा ने एएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में गम्हरिया थानाध्यक्ष अकमल हुसैन, एसआई कमलेश प्रसाद, कन्हैया कुमार, एएसआई अवधेश कुमार सिंह, मनोहर कुमार सिंह, प्रएएसआई रौशन कुमार, सुनील कुमार एवं सशस्त्र बल व चौकिदार व डीआईयू को टीम में शामिल किया गया था। टीम के द्वारा बराबर छापामारी की जा रही थी लेकिन सफलता नही मिल रही थी। 23 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्रा अभि 01. संजय यादव पे. स्व. कुशेश्वर यादव सा. टोक सिंहपुर वार्ड नंबर 6 थाना गम्हरिया, जिला-मधेपुरा, साथ  ही 25 हजार का ईनामी  पप्पु कुमार, और उदय कुमार दोनों पे. मुक्तिनाथ उर्फ मुखों यादव सा. ईटवा थाना गम्हरिया जिला मधेपुरा को गम्हरिया से गिरफ्तार कर लिया। एवं टाप टेन 50 हजार का ईनामी अपराधी प्रा अभि प्रीतम कुमार पिता सुनील यादव, सा. जोगबनी थाना गम्हरिया जिला मधेपुरा को तकनिकी अनुसंधान के आधार पर दरभंगा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। वही मधेपुरा पुलिस ने इस कांड में एक अन्य अभियुक्त अंकुश कुमार को पटना में गिरफ्तार कर लाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास :-

संजय यादव पर 01. गम्हरिया थाना कांड संख्या 50/05, दिनांक 20.07.05 धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट।

02. गम्हरिया थाना कांड संख्या 89/2014,  29 मई.2014 धारा 147/ 148/ 149/ 448/ 427/ 307/ 379/ 504 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।

03. गम्हरिया थाना कांड संख्या 52/ 2023, 12 मार्च 2023 धारा 341/ 323/ 325/ 379/ 504/ 506/ 34 भादवि

04. गम्हरिया थाना कांड संख्या 219/ 2024, 20 अक्टूबर 2024 धारा 130 (1) /238/ 61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट।

पप्पु कुमार पर 01. गम्हरिया थाना कांड संख्या 120/ 2021,  23 जुलाई 2021 धारा 420/120 बी भादवि एवं 30 (ए) /41(1) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि. 2016

 02. गम्हरिया थाना कांड संख्या 219/ 2024, 20 अक्टूबर 2024 धारा-130 (1)/238/ 61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट।

उदय कुमार पर  01. गम्हरिया थाना कांड संख्या 120/ 2021, 23 जुलाई 2021 धारा 420/ 120 बी भादवि एवं 30 (९)/41(1) विहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि. 2016 

02. गम्हरिया थाना कांड संख्या 219/ 2024, 20 अक्टूबर 2024 धारा 130 (1)/238/ 61 (2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट। 

3. प्रीतम कुमार पर 01. सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 58/ 20, आर्म्स एक्ट। 06 मार्च 2020 धारा 341/ 323/ 324/ 307 भादवि एवं 25 (1-बी) ए/25/35

02. गम्हरिया थाना कांड संख्या 135/ 20, 12 अगस्त 20 धारा 302/ 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।

03. सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 67/ 19, 18 मार्च 2019 धारा 341/ 323/ 324/ 379/ 307/ 504/ 506/ 34 भादवि 27 आर्म्स

04. गम्हरिया थाना कांड संख्या 169/24, 04 सितंबर 24 धारा 100 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट।

5. गम्हरिया थाना कांड संख्या 219/ 2024, 20 अक्टूबर 2024 धारा 130 (1)/238/ 61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट

अंकुश कुमार पर 01. मधेपुरा थाना कांड संख्या 491/ 2020, 27 जून 2020 धारा  448/ 379/ 307/ 508/ 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट। 

02. गम्हरिया थाना कांड संख्या 219/ 2024, 20 अक्टूबर 2024 धारा 130 (1)/238/ 61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट। शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner