कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा :-डीएम तरनजोत सिंह ने डीआरडीए मंच से लोगों को संबोधित करने के बाद मेला में लगे सरकारी स्टालों का उद्घाटन और निरिक्षण किया। इस दौरान मेला लगे स्काउट गाइड के शिविर का झंडोत्तोलन कर उसका निरिक्षण किया। फिर कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उसमें लगे विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। आईसीडीएस के स्टाल पर खुद डीपीओ रश्मि कुमारी सही पोषण देश रौशन के श्लोगन के साथ मौजूद थी।
वही जीविका दीदियों ने भी जिविको उपार्जन के लिए स्वयं निर्मित सामग्री का प्रदर्शन किया। वही प्रगतिशील किसान उपेंद्र योगी ने भी तरह तरह के नये उत्पादन काला आलु, कुफरी निलकंठ आलु, युसी मेट बड़ी लाल आलु, काला धान, काला धान का चावल, काला चुडा, काला गेहूं, काला आटा, का प्रदर्शन का डीएम ने बारिक से निरिक्षण किया। उसके बाद किसानों के फसलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। किसानों के लिए ई मंडी की उपयोगिता समझाते
उपेंद्र योगी अपने नये उत्पाद का निरीक्षण करते डीएम श्री सिंह
किसान के खेती पर तैयार वृत्त चित्र का निरिक्षण किया। हालांकि कई स्टाल डीएम के आगमन का इंतजार करते ही रह गए। मौके पर एडीएम अरुण कुमार, एसडीओ संतोष कुमार, ओएसडी चंदन कुमार, पंकज घोष, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनम देवी, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ नवीन कुमार सिंह, एएसपी प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मनोज मोहन, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम, प्रमुख इस्तियाक आलम, उप प्रमुख मुकेश यादव, सरोज सिंह, दीपक यादव, अशोक साह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।