दीक्षांत समारोह में शामिल राज्यपाल के विधि व्यवस्था के लिए ब्रिफिंग
कोशी तक मधेपुरा:- मंगलवार को मधेपुरा के बीएनएमयू नार्थ कैम्पस में एक महत्वपूर्ण ब्रिफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने मधेपुरा जिले के विभिन्न अधिकारियों और पुलिस बल को संबोधित किया।
इस ब्रिफिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मधेपुरा जिलांतर्गत भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में आयोजित षष्ठम दीक्षांत समारोह कार्यक्रम, 2025 में भाग लेने हेतु राज्यपाल, बिहार आरिफ मोहम्मद खान के आगमन पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक निर्देश देना था।
ब्रिफिंग कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह मधेपुरा ने सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को प्रतिनियुक्ति स्थल पर सतर्कता के साथ कर्तव्य करने का निदेश दिया। उन्होंने मुख्य द्वार पर विशेष जांच करने का भी निदेश दिया।
जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं की आने की संभावना है, इसलिए सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को प्रवेश द्वार पर गहनता से जांचोपरांत ही प्रवेश कराना सुनिश्चित करना होगा।
इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मधेपुरा, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधेपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधेपुरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल उपस्थित थे।