छ्ठे दीक्षांत समारोह में समाजसेवी मनीषा को मिली उपाधि।22-24 संगीत विषय में मिली उपाधि। सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा की छात्रा है।

Dr.I C Bhagat
0

 

पप्पू आफ आर्ट की उपाधी से मनीषा को किया सम्मानित 


कोशी तक/ मधेपुरा 


भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा द्वारा आयोजित षष्टम दीक्षांत समारोह में सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड स्थित धबोली निवासी प्रेमशंकर सिंह एवं लालमणि देवी की पुत्री एवं गम्हरिया प्रखंड के औराही एकपरहा निवासी डा. राधारमण सिंह एवं रेखा देवी की पुत्रवधु मनीषा कुमारी को संगीत विषय में मास्टर ऑफ आर्ट्स की उपाधि प्रदान किया गया। बताते चले की मनीषा सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा के संगीत विभाग सत्र 22-24 की नियमित छात्रा रही है। मनीषा कुमारी को मास्टर आफ आर्ट्स की उपाधि और प्रमाण पत्र मिलने पर परिजन सहित ग्रामीणों एवं जिले वासियों में हर्ष व्याप्त है। उनके पति पार्वती विज्ञान महाविद्यालय जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. ब्रजेश सिंह को लोगों ने बधाई दी। उपाधि मिलने पर मनीषा ने बताया की पति से प्रेरणा, मेहनत और लगन के कारण उच्च शिक्षा में यह उपाधि मिली है। ज्ञात हों की मनीषा कुमारी को  समाज सेवा में रुची है। जिसके कारण सिंहेश्वर नगर पंचायत से चैयरमेन पद से चुनाव भी लड़ चुकी है। और क्षेत्र में पति के साथ समाजसेवा में भी तत्पर रहती है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस दीक्षांत समारोह के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया था। जिसमें 400 से अधिक अतिथियों के बैठने की व्यवस्था थी। समारोह में तीन सत्रों के 1390 छात्रों को डिग्री और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसमें 70 छात्रों को गोल्ड मेडल भी दिया जाना था। लेकिन केवल 57 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा बीएनएमयू के कुलपति बीएस झा, कई पूर्व कुलपति ओर अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति भी आमंत्रित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner