कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :-सिंहेश्वर प्रखंड के लालपुर सरोपटटी पंचायत के सरपंच के वार्ड नंबर 9 के पंच का शव रविवार जब लालपुर पहुचा तो लोगों की आंखें नम हो गई। वही स्थानीय लोगों ने उसके अंतिम संस्कार में भाग लिया। मालूम हो कि सड़क दुघर्टना में मौत के बाद स्थानीय लोगों ने लालपुर में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। लालपुर सरोपटटी पंचायत के वार्ड नंबर 9 के पंच योगेन्द्र रजक का 17 फरवरी को विसहरिया टोला के पास हो सड़क दुघर्टना में घायल हो गया था। जिसकी पटना में इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद रविवार को सुबह उसका शव गांव पहुंचा। मालुम हो कि योगेन्द्र रजक समाचार पत्र के भेंडर भी थे। मुखिया मुंद्रिका देवी ने मौके पर कबिर अंत्येष्टि का लाभ भी सौपा। मौके पर उप सरपंच संतोष कुमार सिंह ने योगेन्द्र रजक को एक सच्चा जन प्रतिनिधि बताया। मौके पर अंगद साह, लालबहादुर साह, सरपंच किरण देवी, न्याय सचिव मनोज मंडल, रंजना देवी, उमेश राजभर, रुणो देवी, छुतहरु सरदार, बौकु राम, गोपाल ऋषिदेव, विंदेश्वरी मंडल, फुलिया देवी, सुनिता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।