मधेपुरा के कुख्यात गिरोह का सरगना 50 हजार का ईनामी सिंटु यादव को मधेपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Dr.I C Bhagat
0

 

50 हजार का ईनामी गिरफ्तार बदमाश सिटु यादव


कोशी तक/ मधेपुरा 


मधेपुरा जिला के कुख्यात फरार अपराधी 50 हजार रूपये का ईनामी रसलपुर धुरिया थाना चौसा निवासी दीप नारायण यादव का पुत्र सिटु यादव को मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसमें थानाध्यक्ष मुरलीगंज अजीत कुमार, थानाध्यक्ष बिहारीगंज अमित रंजन, थानाध्यक्ष अरार प्रमोद प्रसाद,  एवं तकनीकी शाखा के एसआई धर्मेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, एएसआई सोनू कुमार सिंह को शामिल किया गया। 1 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात फरार अपराधी सिंटु यादव मुरलीगंज थानान्तर्गत ग्राम खारी बुधमा अपने ससुराल में छिपकर रह रहा है। उसके बाद छापामारी दल ने मुरलीगंज खारी बुधमा में सर्च अभियान चलाया गया। छापामारी में  सिटु यादव को उसके ससुराल से एक लोडेड देशी कट्टा एवं 17 जिन्दा कारतूस, विंडोलिया 1 एवं 02 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके उपर 2. दिसंबर 2024 को चौसा के अरजपुर में रवि यादव की हत्या का उद्भेदन में इसका नाम शामिल था। इनके द्वारा बताया गया कि आपसी रंजीश के कारण दो गुटों में विवाद की वजह से पूर्णिया निवासी रवि यादव को गाड़ी रूकवाकर हत्या कर दिया गया था। इस हत्या में इनके गिरोह के नितिश यादव, सत्यम यादव, बबला यादव, एवं नितिश यादव का बहनोई एवं मनीष मंडल जो वर्तमान में खगड़िया जेल में बंद है। जिसके द्वारा घटना  किया गया था। इनसे संबंधित अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा।

आपराधिक इतिहास :-

01. चौसा थाना कांड सं. 126/ 21 दि. 06.11.21 धारा 307 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।

02. चौसा थाना कांड सं. 233/ 23 दि.16.08.23 धारा 341/ 354(ए)/ 307/ 504/ 506/ 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।

03. चौसा थाना कांड सं. 257/23 दि. 02.09.23 धारा 307/ 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।

04. पुरैनी थाना कांड सं. 239/ 24. दि. 25.12.2024 धारा 103 (1)/3 (5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट

05. चौसा थाना कांड सं. 331/ 24 दि. 25. 12. 2024 धारा 132/ 109 (1)/ बीएनएस एवं 25 (1-बी)ए/26/35/27 आर्म्स एक्ट।

06. चौसा थाना कांड सं. 309/ 24 दि. 3.12.2024, धारा 103 (1) बीएनएस एवं 27।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner