अभिया टोला में दो पक्षो के बीच विवाद में 15 लोग घायल

Dr.I C Bhagat
0
सीएचसी चौसा में घायलों का इलाज करते चिकित्सक 


कोशी तक/चौसा मधेपुरा 


चौसा थाना क्षेत्र के अभियान टोला में दो पक्षों के बीच मामूली से विवाद को लेकर हुई मारपीट वह जमकर हुए बवाल की घटना में दोनों पक्षो से करीब पन्द्रह लोग घायल हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञान रंजन ने बताया कि अभिया टोला की घटना में 15 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में चौसा पूर्वी पंचायत के अभियान टोला वार्ड संख्या 6 निवासी शशिधर मंडल 50, प्रेमी कुमार उम्र 30, रंजीत मंडल उमर 32, प्रहलाद कुमार उम्र 28, छोटू कुमार उम्र 20, श्याम कुमार उम्र 18, शिवम कुमार उम्र 12, विनोद मंडल उम्र 52, रघुनंदन कुमार उम्र 15, सुभाष कुमार उम्र 22, कुमोद कुमार उम्र 15, डबरु टोला वार्ड संख्या 5 के मोहम्मद वसीम 22, मोहम्मद छोटू 30, मोहम्मद फुरकान 25,और  मोहम्मद बाबर उम्र 20 शामिल है, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इन सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही की जा रही है, फिलहाल सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner