कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा
मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने शराब पीने के आरोप में एक एसआई और एक पीटीसी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। तीन जनवरी की रात में एसपी संदीप सिंह ने गुप्त सूचना पर गम्हरिया थाने का औचक निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लगाए गए दो पुलिस पदाधिकारी एसआई मनोज कुमार और पीटीसी मो. वासिद खान नशे की हालत में पाए गए। ब्रेथ एनालाइजर से जांच किए जाने पर दोनों के शराब पीने की पुष्टि की गई। दोनों के खिलाफ गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर करते हुए गिरफ्तार किया गया। साथ ही दोनों पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मालूम हो की शुक्रवार की रात में नशे की हालत में पकड़ाए जाने पर पहले ब्रेथ एनालाइजर मशीन से भी जांच की गई। फिर सदर अस्पताल में ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई। रातभर दोनों को सदर थाना के हाजत में बंद रखा गया। शनिवार दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। दूसरी तरफ एसपी श्री सिंह के इस कार्रवाई की हर ओर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि शराब पकड़ने वाली पुलिस ही जब इस तरह शराब का सेवन करेगी तो शराबबंदी कैसे सफल कैसे सफल हो पाएगा। इस तरह अगर हर थाना की रात में जांच हो कई पुलिस पदाधिकारी बेनकाब हो सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें