9 माह पहले हुई लव मैरिज में शादी। बगीचा में दफन मिला शव। शव को कुत्ते नोच रहे थे।

Dr.I C Bhagat
0

 

बगीचे में दफन शव को निकालते पुलिस कर्मी 


कोशी तक/ बिहारीगंज मधेपुरा 


9 माह पहले हुई लव मैरिज में शादी। बगीचा में दफन मिला महिला का शव। लोगों ने शव को कुत्ते को देखा नोचते तो पुलिस को दी जानकारी।मामला बिहारीगंज थाना क्षेत्र के तुलसिया पंचायत के वार्ड नंबर 4 का है। महिला की पहचान राजगंज पंचायत के बैजनाथपुर निवासी मिथिलेश मल्लाह की पत्नी अंजली देवी (19) के रूप में हुई है। महिला का शव मो. तनवीर आलम के बगीचे से बरामद किया गया है। मृतका की मौसी पिंकी देवी ने शव की पहचान की है। पिंकी देवी ने बताया कि '9 महीने पहले अंजली ने लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ही दामाद दहेज की मांग करने लगा। इसको लेकर हमेशा प्रताड़ित करता था।

6 महीने से बाइक की डिमांड करता था मिथिलेश

पिंकी देवी ने बताया कि 'अंजली का घर पुरैनी बाजार में था। माता-पिता की मौत के बाद वह मेरे साथ मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रहटा गांव में रहती थी। शादी के 6 महीने बाद मिथिलेश मल्लाह दहेज में बाइक की डिमांड करने लगा। बाइक नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर दिसंबर महीने में अंजली मेरे पास आ गई। इसके बाद दोनों को काफी समझाया तो मामला शांत हो गया। इसके बाद अंजली ससुराल गई।'

16 जनवरी को ससुराल से गायब हुई अंजली

पिंकी ने बताया कि '3 जनवरी को मैंने अंजली को उसके पति के घर छोड़ा था। लेकिन 16 जनवरी को अंजली अचानक गायब हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीन बार पंचायत हुई। सोमवार को पंचायत में यह तय हुआ कि गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी जाए। लेकिन इससे पहले शव बरामद कर लिया गया।'गड्ढे से निकला मिला महिला का पैर बगीचे में गांव के ही राजो कुमार ने कुत्ते को मिट्टी खोदते देखा। इसके बाद पास जाकर देखा तो एक महिला का पैर मिट्टी से बाहर निकला दिखा। उसने तुरंत बगीचे के मालिक तनवीर आलम को सूचना दी। तनवीर ने ग्रामीणों के साथ साथ पुलिस को सूचना दी।

सफेद प्लास्टिक के बोरे में बंद था शव

पुलिस और दंडाधिकारी अविनाश कुमार ने मौके पर पहुंचकर गड्ढा खुवाया।  शव को बरामद किया। दंडाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि 'महिला का शव एक सफेद प्लास्टिक के बोरे में बंद था। शव को देखकर लगता है कि हत्या एक सप्ताह पहले की गई है।'

बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि 'शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर एफएसएल टीम ने जांच-पड़ताल की है। शुरूआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।'

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner