कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर के पुलिस आरक्षी केंद्र में एसपी संदीप सिंह ने जवानों का मार्च के बाद झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन में उन्होंने मधेपुरा पुलिस द्वारा की गई उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मधेपुरा पुलिस ने विगत एक वर्ष में 7687 गिरफ्तारियां की हैं और 22 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक 3 लाख के ईनामी बदमाश को ढेर करने में भी कामयाब रही। मार्च पास्ट के दौरान के दौरान आरक्षी केंद्र में जवान
जवानों के मार्च पास्ट का निरीक्षण करते एसपी, डीएम
उन्होंने यह भी बताया कि मधेपुरा पुलिस ने नई तकनीकों को अपनाया है, जैसे कि सीसीटीएनएस परियोजना और मोबाइल एप्प है जिसमें चेहरा स्केंन कर उसका अपराधिक इतिहास जाना जा सकता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और कानूनी सहयोग प्रदान करने के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना का भी उल्लेख किया। थानों के संसाधनों को बढाया गया है। लोगो की सुविधा के लिए 20 गाडियां सड़क पर 24 घंटा खड़ी रहती है। पुलिस घटनास्थल पर 5 से 10 मिनट में पहुचती है।
अक्टूबर में बन जायेगा मधेपुरा का आरक्षी केंद्र
एसपी श्री सिंह ने कहा पुलिस लाइन नही रहने के कारण पुलिस बल को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन पुलिस लाईन का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। इस साल ही आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस लाईन हमें मिलने की उम्मीद है।
3 नये कानून हुए लागु
एसपी श्री सिंह ने कहा 1 जुलाई 2024 से भारत में तीन नये आपराधिक कानून लागू है, जिसमें डिजिटल साक्ष्य वैज्ञानिक अनुसंधान तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर अनुसंधान एवं विचारप्ण इत्यादि का प्रावधान दिया गया है। इस नई चुनौती के लिए मधेपुरा पुलिस के द्वारा अपने सभी पुलिस पदाधिकारी को तथा कर्मियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देकर ट्रेंड किया गया। इन्हीं कानून के क्रियान्वयन हेतु आने वाले कुछ दिनों में सभी अनुसंधानकर्ताओं को लैपटॉप, स्मार्टफोन दिया जाना है।गणतंत्र दिवस पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी
अंत में, उन्होंने मधेपुरा पुलिस के प्रयासों की सराहना की और समाज की जरूरतों के प्रति उत्तरदाई होने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान के आदर्शों के प्रति मजबूत, समृद्ध और अधिक समावेशी भारत बनाने का प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है।