40 वर्षिय महिला मधेपुरा स्टेशन से लापता। सूचना देने वाले को मिलेगा ईनाम।

Dr.I C Bhagat
0
लाल घेरा में गोतनी गुलाब देवी, बगल में लापता महिला सुनिता देवी 

कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा 


जानकी नगर दवा के लिए गोतनी के साथ जा रही महिला लापता हो गई है। इस बाबत नगर पंचायत सिंहेश्वर वार्ड नंबर 1 दुर्गा चौक निवासी उसका पति  भगवान मंडल ने बताया की 29 जनवरी को अपने गोतनी गुलाब देवी के साथ जानकी नगर दवा लेने जा रही थी। मधेपुरा स्टेशन पर जब जानकी नगर की ओर जाने वाली गाड़ी आई तो गुलाब देवी तो गाड़ी पर चढ गई। मेरी पत्नी सुनिता देवी स्टेशन पर ही छुट गई। उसके बाद गुलाब देवी ने फोन कर मुझे जानकारी दी वह स्टेशन पर ही छुट गई है। उसके बाद स्टेशन पहुंचे लेकिन अब तक उसका पता नही चला है। वह पीला रंग की साड़ी पहनी हुई है। उम्र 40 वर्ष रंग सांवला, लंबाई 5 फीट 4 इंच मधेपुरा स्टेशन से 11.20 से लापता है। उसके पति ने उसकी सूचना देने वाले को ईनाम देने की बात कही है। उन्होंने अपना नंबर 9572969924 और 6201441801 नंबर जारी किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner