प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर जन सुराज की बैठक करते
कोशी तक/ मधेपुरा
मधेपुरा के हाली क्रास स्कूल में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के आगमन को लेकर जन सुराज की एक बैठक जिलाध्यक्ष दीपनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जन सुराज के जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया की पहली जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश भ्रमण के दौरान मधेपुरा पहुंचेंगे। उनके भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 14 दिसंबर को मधेपुरा में जिला परिषद के कैंपस में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। उन्होंने कहा की जन सुराज बिहार में मजबूती से अपना कदम जमा रही है। 35 साल के लालु नितिश के शासन काल से उब चुकी है। जिसके कारण जन सुराज मुख्य दावेदार के रूप में लोगों के जन मानस में समा गई है। लोगों को जन सुराग में अपना और अपने उज्जवल भविष्य का सपना दिखने लगा है। इसका ताजा उदाहरण तिरहुत में स्नातक निर्वाचन में हमारे दल को लोगों का अपार समर्थन मिला है। जन सुराज को मिलने वाला समर्थन से कार्यकर्त्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दें रहा है। वही किशोर कुमार ने बताया की जन सुराज बिहार के विकास का एक मुद्दा लेकर आगे आया है। इसके विकास का विजन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जिसके कारण शैशवास्था में ही पार्टी को जन समर्थन मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के आने से कार्यकर्त्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार होंगा। वही जन सुराज के उपाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार ने कहा जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के आगमन को लेकर मधेपुरा पुरी तरह तैयार है। जन सुराज घर घर में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने इमानदार और विचारवान छवि और प्रशांत किशोर के मार्गदर्शन में सरकार बदलने का प्रयास सार्थक होंगा। शिक्षा के प्रति जागरूक करने के कारण लोगों का झुकाव जन सुराज के तरफ ज्यादा हो गया है। वही गम्हरिया प्रमुख शशी यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जन सुराज से ही किसी पार्टी को टक्कर होगी। जिस तरह का चारों दिशाओं से जन सुराज को लोगों का प्यार पार्टी को मिल रहा है। वह उल्लेखनीय है। बिहार में सत्ता परिवर्तन की बयार बह रही है। अलगा मुख्यमंत्री जन सुराज का ही होगा। ताकि बिहार में खुशहाली लाई जा सके।
إرسال تعليق