कोशी तक/ मधेपुरा
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित रासबिहारी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिसका नेता अच्छा होगा, उसका शासन अच्छा होगा, और जिसका नेता गंदा होगा, उसका शासन गंदा होगा।
बिजेंद्र यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, लेकिन जब वे चारा घोटाला में जेल गए, तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया।
सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में घर-घर बिजली पहुंचाने का काम किया है, जिसका मॉडल केंद्र सरकार ने भी अपनाया है। मौके पर जिलाध्यक्ष डा. रमेश ऋषिदेव, विस उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव बलियालवी, वरिष्ठ नेता सियाराम यादव, स्वेता विश्वास, सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक निरंजन मेहता, पुर्व जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजेंद्र यादव, प्रमंडलीय प्रभारी अशोक बादल, तकनीकी प्रकोष्ठ के महासचिव दीपक यादव, अशोक चौधरी, डा. निलाकांत यादव, सुजीत मेहता, अशोक सिन्हा, अशोक यादव, प्रखंड अध्यक्ष विनायक यादव, शिव नारायण यादव, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष शंकरपुर पप्पू यादव, विरेंद्र यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पप्पू झा, सुमन सिंह, सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें