1 हजार घरों में पहुचता है जल मीनार का गंदा पानी।

 नगर पंचायत सिंहेश्वर के जल मीनार से निकलता जल 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड में जल मीनार के  पाइप लाइन से घर-घर में गंदा पानी पहुंचने की समस्या गंभीर रूप ले रही है। सरकार के दावे हर घर नल का जल योजना का पौल खौल रहा है। जल नल योजना के शुभारंभ से पहले यहा के लोगों के पीने का एकमात्र सहारा सिंहेश्वर के जल मीनार का पानी था। इसके साफ और स्वच्छ आयरण मुक्त पानी की  चर्चा चारो तरफ थी। लेकिन जल नल योजना आने के बाद पीएचईडी के जल मीनार के पानी को ग्रहण सा लग गया है। लोगों को स्वच्छ पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों की उनकी सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि कुछ देर पानी चलने के बाद गंदा पानी निकलना तो बंद हो जाता है। उसके बाद लोग मजबुरन उस पानी का उपयोग करते हैं। हालांकि सभी लोग मानते हैं कि इस समस्या के पीछे जल विभाग की लापरवाही है। जल मीनार से पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइनें जर्जर हो गई हैं। जिससे पानी में गंदगी और नाला  का पानी मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे कई बार जल विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों को मजबूरन गंदा पानी से घरेलू काम और पीने में  इस्तमाल करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जल विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पाइप लाइनों की मरम्मत और बदलने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मिल सके। इसके अलावा, जल विभाग को लोगों को जागरूक करने के लिए भी काम करना चाहिए, ताकि वे अपने घरों में पानी की सफाई और सुरक्षा का ध्यान रख सकें।

1 हजार घरों तक पहुचता है जल मीनार का जल 

 सिंहेश्वर नगर पंचायत के जल मीनार का जल गौरीपुर वार्ड नंबर  7, 8, 9 और 10 में पुर्ण रुप से जल मीनार का पानी जाता है। कही कही जल नल योजना का भी कनेक्सन इसमें जोड़ दिया गया है। लगभग 1 हजार घरों में आधा से 1 घंटा गंदा पानी निकलता है। इससे सहज अनुमान लगाया जा सकता है। यह किसकी लापरवाही है। 

इस बाबत कार्यपालक अभियंता कुमार निखिल ने बताया की जेई को स्थल पर भेज कर दिखवाते है। जानकारी के बाद ही कुछ बता सकते हैं।

वही पीएचईडी के जेई राज किशोर कुमार ने बताया की हाथी  गेट के पास कई जगह पाईप टुटा हुआ है। और लोग मोटर चला कर छोड़ देते हैं। वही सड़क का पानी खींच लेता है। जिसके कारण पानी गंदा गिरता है। पाईप ठीक होने के बाद गंगा पानी गिरना बंद हो जायेगा।

Post a Comment

और नया पुराने