कोशी तक /मधेपुरा
शुक्रवार को मधेपुरा के गौशाला प्रागंण में जिला जन सुराज के सभी विंग और 13 प्रखंडों के साथ पीके युथ क्लब की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष दीपनारायण यादव के अध्यक्षता में हुई। जिसमें धरातल से जुड़ कर लोगों की सेवा और परेशानी को समझने और हल करने पर बल दिया गया। ताकि समाज के अंतिम पायदान के लोग जो कई सुविधाओं से वंचित है। उसको उसका समुचित लाभ दिलाने का दायित्व निभाना है। हमारा ईमानदार प्रयास ही उसे जन सुराज की मजबूत सीढ़ी का काम करेगा। जब तक लोगो का विश्वास हमको प्राप्त नही हो जाएगा तब तक हम अपने उद्देश्य में सफल नही हो सकते। गरीब को उसका सही सही हक दिलाना उसके बच्चों को शिक्षा का मार्ग दिखाना ही हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। ताकि आने वाले समय में पढ़ा लिखा युवक को कोई ठग नही सके बरगला नही सके। जिलाध्यक्ष डा. दीप नारायण यादव ने कहा की जनसुरज बहुत मजबूती से आगे आ रही है। आपने देखा है की बीपीएससी छात्रों के आंदोलन में हमारे जनसुरज के संस्थापक प्रशांत किशोर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती उतर चुके हैं। और हम लोगों ने यहां संगठन विस्तार पर चर्चा किया और उसमें पंचायत से लेकर घर-घर तक जान सुराज के विचार को पहुंचने का संकल्प लिया गया।जन सुराज के बैठक में शामिल अधिकारियों की टीम
मुख्य प्रवक्ता रंजीत कुमार ने कहा की बैठक में मुख्य रूप से यह फैसला लिया गया की सभी कार्यकर्ता अपने कार्यों को जन-जन तक पहुंचना है। किसी भी समस्या को खुद से देखना है और उसको हल करना है। आगामी विधानसभा में बुलंद हौसलों के साथ जनसुरज विजय प्राप्त करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य किशोर कुमार ने कहा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के निर्देश के अनुसार प्रखंड के सभी साथी एक दिन छोड़ एक दिन प्रखंड का दौरा करेंगे। ताकि पार्टी प्रखंड से पंचायत स्तर तक जान स्वराज के विचारों को पहुंचा सके और निचले स्तर तक पार्टी को मजबूती मिल सके।जिला कोर कमेटी के सदस्य सह गम्हरिया प्रमुख शशि कुमार ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर यहा बैठक हुई। संगठन कैसे मजबूत हो इस पर विस्तार से चर्चा किया गया। आने वाले समय में जन सुराज लोगों का एकमात्र विकल्प होगा। पूर्व के बैठक और आज के बैठक में उपस्थित को देखकर यह सहज समझा जा सकता है। कि जनसुरज काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौके पर खुशबू कुमारी, वंदना झा, राजेश झा, विनोद कुमार यादव, किशोर कुमार, ललन कुमार, अमलेश राय, श्याम देव ऋषिदेव, मो. गुलजार, साहब सिंह यादव, पप्पू कुमार, प्रदीप कुमार, नीतीश कुमार, सुभाष यादव, मो. केंसर अली, विनोद पासवान, नरेश यादव, राय बहादुर यादव, प्रिंस पुटु, रवि कुमार रंजन, चितरंजन सिंह, रंजीत कुमार, अश्वनी कुमार झा, दिलीप कुमार यादव, छोटेलाल पोद्दार, अनु देवी, मनोरमा देवी, कमल मुखी देवी, राजीव कुमार, रूना देवी, संजू देवी मौजूद थे