कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा
गम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिहपुर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक शुशील कुमार की हत्या 17 दिसंबर 2024 की रात को हुई थी। पुलिस ने मृतक के पिता लालेश्वर शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया था और जांच शुरू की थी।
पुलिस की जांच में पता चला कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों दुलारचंद शर्मा और नरेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सिहपुर वार्ड नंबर 09 के निवासी हैं और उनकी उम्र क्रमशः 23 और 25 वर्ष है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का अपराधिक इतिहास बनाया जा रहा है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।