ऐलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बरूण विशाल अध्यक्ष और राजेश कुमार राजु महासचिव बने।

 

मवेशी हाट में बैठक करते ऐलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


ऐलेवन स्टार क्रिकेट क्लब सिंहेश्वर में टीम को गति देने के लिए नए पदाधिकारी और कप्तान, उपकप्तान का चयन के लिए एक बैठक बरूण कुमार विशाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सिंहेश्वर के मवेशी हाट में एक आकर्षक क्रिकेट प्रतियोगिता की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में सबसे पहले ऐलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के अधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें वरूण कुमार विशाल को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वही रोहित कुमार सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद के लिए आरआर ग्रिनफिल्ड के डायरेक्टर राजेश कुमार राजु को चुना गया। वही सचिव पद के लिए डा. आई सी भगत को और कोषाध्यक्ष पद के लिए अमृत राज चुना गया। उसके बाद कमिटी और खिलाड़ियों ने महबूब हसन को कप्तान और सुनिल कुमार मोदी को उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई। वही बैठक में एक टुर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही अधिकारियों की लापरवाही के कारण सिंहेश्वर क्रिकेट का भविष्य अधर में दिख रहा है। इसलिए खिलाड़ियों को प्रतिदिन अभ्यास और नई तकनीक उपलब्ध कराने की जरूरत पर बल दिया गया। मौके पर सुनिल कुमार, मुकेश कुमार, मो. सलाम, मनीष कुमार, सत्यम कुमार, ललन कुमार, संजय कुमार सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने