कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
शुक्रवार को डीएम तरनजोत सिंह के द्वारा कुमारखंड प्रखंड के ग्राम पंचायत विशनपुर सुन्दर में राजीव गांधी जैविक उत्थान केन्द्र भतनी एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर भतनी के परिसर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्घाटन किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि राम सुन्दर मुखिया, माल पहाड़ी जनजाति की ओर से डीडीसी अवधेश कुमार आनंद, एसडीओ संतोष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी राम कृपाल आदि उपस्थित थे। इस दौरान डीएम श्री सिंह ने अपने अभिभाषण में बताया कि आज 15 नवम्बर, 2024 को भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को सम्पूर्ण देश जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरूष भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं त्याग की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। भारत का जनजातीय समुदाय अपने विशिष्ट संस्कृति और कला के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। इनकी एक अलग पहचान है। जनजातीय समुदाय के कला, साहित्य, संस्कृति की विशिष्ट पहचान को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है। जनजातीय समुदाय के उत्थान हेतु भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा एक विशिष्ट योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रारंभ किया गया हैं। जो 15 नवम्बर 2024 से 26 नवम्बर, 2024 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य जन जातीय कल्याण एवं उनका सशक्तिकरण तथा उत्थान करना है।
भतनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम करते डीएम तरनजोत सिंह
इस योजना का लक्ष्य दुर्गम क्षेत्र में रहने वाली जनजातियों को सड़क, पेयजल, दूरसंचार, स्वास्थ्य, विद्युत एवं आवास आदि की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना हैं। 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 63 हजार 843 गांवों में रहने वाली 5 करोड़ 38 लाख जनजातीय आबादी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। बिहार के विभिन्न जिलों में निवास करने वाली जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए बिहार सरकार भी कृत संकल्पित है। मधेपुरा जिला के लगभग 8 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में लगभग 1917 परिवार निवास करते हैं। जिनके उत्थान एवं सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत 15 नवम्बर शुक्रवार को प्रखंड कुमारखंड के भतनी से किया जा रहा है।
विभागवार उपलब्धियों का विवरण निम्नलिखित है।
1. कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत 4905 लोगों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन दिया जा रहा है।
2. बिशनपुर सुन्दर के विभिन्न विद्यालयों में 2573 छात्र नामांकित है। जिसमें 128 छात्र जनजाति समुदाय के है।
3. समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत कुमारखंड प्रखंड में प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के तहत लाभुकों की संख्या 11 है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लाभुकों की संख्या 20 है।
4. कुमारखंड प्रखंड के विभिन्न पंचायत में 430 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्सन प्रदान किया गया है।
5. कुमारखंड प्रखंड के अंतर्गत 1549 में से 627 व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बना लिया गया है।
6. अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए सिंहेश्वर प्रखंड में 720 आसन का आवासीय विद्यालय प्रस्तावित है। प्रखंड मुरलीगंज ग्राम पंचायत जोरगामा एवं हरीपुर कला में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण किया गया है। अन्य जनजातीय बहुल्य गांव में सामुदायिक भवन के लिए भूमि प्रस्तावित है।
7. जीविका के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के 1025 परिवार स्वयं सहायता समूह से जुड़े हुए है। 933 अनुसूचित जनजाति सदस्य जीविकोपार्जन गतिविधियों से सम्बद्ध है। 876 अनुसूचित जनजाति के लोगों का समूह ऋण प्राप्त है। 77 अनुसूचित जनजाति सदस्य लखपति बनी है।
إرسال تعليق