कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक सिंहेश्वर मंडल के शिवांश विवाह भवन में मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक की अध्यक्षता में विधानसभा स्तरीय आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि कोसी क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा शामिल हुए। बैठक में कोसी क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि बीजेपी एक परिवार की पार्टी नहीं है पूरी बीजेपी ही एक परिवार है। बीजेपी में ही एक उदाहरण है कि एक छोटे कार्यकर्ता भी बड़े नेता बनते हैं। बीजेपी की कोई भी काम समाज के लिए विशेष होता है। हम एक पेड़ भी मां के नाम से लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा करते हैं। मौके पर विधानसभा संयोजक विनोद सरदार ने सिंहेश्वर विधानसभा की प्राथमिक सदस्य और सक्रिय सदस्य जो संगठन पर्व के लिए जरूरी है उनकी जानकारी साझा किया। मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने कहा कि बीजेपी में शक्ति केन्द्र संगठन पर्व प्रभारी बनाया जा चुका है। अब जल्द से जल्द बूथ कमेटी बनाकर संगठन को धरातल पर और मजबूत बनाना है। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि भाजपा समाज के हर तबके के लिए सोच रखती है। इसका एक उदाहरण जिस पीढ़ी को इंश्योरेंस कंपनी भी नकार रही है उस बुजुर्ग की चिंता भाजपा की मोदी सरकार कर रही है। मोदी सरकार में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए भी स्वास्थ्य की गारंटी के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था की है। बैठक में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम पुकार सिंह, शंकरपुर के मंडल अध्यक्ष सुदीप ठाकुर, कुमारखंड पश्चिम के मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार, मंडल महामंत्री राजा साह, सुदीश मेहता, सुरेश मंडल, गौतम राणा, रजनीकांत, राजीव रंजन, भीम सेन मंडल, बादल कुमार, संतोष कुमार, विद्यानंद साह सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।