प्रखंड में अभ्यर्थियों के मदद के लिए तत्पर हेल्पलाइन
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
ई किसान भवन में पैक्स चुनाव के नामांकन के लिए प्रखंड उधान पदाधिकारी मिथलेश कुमार के नेतृत्व में 10 सदस्यों की टीम तैनात थी। जिसमें नव गठित नगर पंचायत सिंहेश्वर पैक्स, नव गठित रामपट्टी पैक्स और लालपुर सरोपटटी पैक्स का नामांकन लिया गया।ई किसान भवन में अध्यक्ष पर नामांकन देते अजय यादव
नगर पंचायत सिंहेश्वर पैक्स
जिसमें नव गठित नगर पंचायत सिंहेश्वर पैक्स में अध्यक्ष पद पर 7 और सदस्य पद पर 14 लोगों ने नामांकन पर्चा भरा। अध्यक्ष पद पर 2 महिला 6 पुरुष में राजीव कुमार , मो. असलम, अजय कुमार यादव, चंदन कुमार, मो. ओनेन और महिला में साक्षी कुमारी, रविता देवी ने पर्चा भरा।
समान्य पद 2 महिला और 4 पुरुष राजेश कुमार घोष, बलराम कुमार, सुबोध कुमार ठाकुर, गायत्री कुमारी पति कृष्ण कांत कुमार, कंचन कुमारी पति पंकज कुमार यादव,
पिछड़ा वर्ग 1 महिला 2 पुरुष में बाबुल कुमार, मनोज कुमार राणा, महिला में द्रोपदी देवी पति परिमल यादव शामिल हैं। अति पिछड़ा 1 महिला और 2 पुरुष में गणेश तांती, सुरेश राम महिला में माला देवी पति सुरेन्द्र तांती शामिल हैं।
एससी-एसटी में 1-1 में पृथ्वी राम, और रेणु देवी पति जितन राम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
रामपट्टी पैक्स
रामपट्टी पैक्स में अध्यक्ष पद पर 2 महिला सदस्य पद पर 12 सदस्य ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर रूपम देवी और जूही कुमारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।समान्य पद पर 2 महिला और 3 पुरुष रमेश चौधरी, दीपक कुमार भगत, विजय कुमार सिंह, महिला में मनोरमा देवी लालबहादुर सिंह, रंजना देवी पति ललित लाल दास शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग में 1 महिला 2 पुरुष गोपाल कुमार, रमन कुमार यादव, महिला में मंजु देवी पति कैलाश साह शामिल हैं।
अति पिछड़ा में 1-1 अन्नु कुमार और माला देवी पति विनोद राम शामिल हैं। एससी-एसटी में भी 1-1 दशरथ ऋषिदेव और सुलेखा देवी धर्मेंद्र पासी शामिल हैं। लालपुर सरोपटटी पैक्स अध्यक्ष ब्रज भूषण जायसवाल नामांकन देते
लालपुर सरोपटटी पैक्स
लालपुर सरोपटटी पैक्स में अध्यक्ष पद पर 4 उम्मीदवार और 19 सदस्यों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर 1 महिला 3 पुरुष गुंजन कुमार सिंह, नंद लाल यादव, ब्रज भूषण जायसवाल महिला में मीना जयसवाल ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वही समान्य पद के लिए 3 महिला 5 पुरुष में चंद्र भूषण यादव, संजय कुमार, अजय कुमार, मुकेश चौधरी, विक्की कुमार सिंह, महिला में रूबी देवी पति सुरेन्द्र साह, रेणु जायसवाल पति राजेश जयसवाल, अंजु देवी पति अरूण आनन्द शामिल हैं।
पिछड़ा वर्ग में 1 महिला 2 पुरुष में रौशन चौधरी, राज कुमार महिला में कंचन देवी पति रौशन चौधरी शामिल हैं।
अति पिछड़ा में 2 महिला और 2 पुरुष में सत्य नारायण मंडल, श्याम देव राज भर महिला में पींकी देवी पति धर्मेंद्र साह और सुनीता देवी पति कमलेश्वरी मुखिया शामिल हैं। एससी-एसटी में 1 महिला 3 पुरुष संजय कुमार, सिंधु ऋषिदेव, कल्लर राम, महिला में तोनकी देवी ने नामांकन पर्चा भरा। कुल मिलाकर 11 पैक्स में 71 अध्यक्ष पद और 79 सभी वर्गों के सदस्य पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया गया। मौके पर ई. किसान भवन में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड उधान पदाधिकारी मिथलेश कुमार, मनोज कुमार, इन्द्र भुषण कुमार, वेदानंद कुमार, अवधेश कुमार, मुमताज, प्रिंस कुमार, संजय कुमार तैनात रहे।
एक टिप्पणी भेजें