पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर जजहट सबैला से 3, कमरगामा से 7 सुखासन से 10 और रूपौली से 4 उम्मीदवार ने पर्चा भरा।

 समुदायिक विकास भवन में नामांकन लेने के लिए तैयार 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


समुदायिक विकास भवन में पीओ रजनीश कुमार के नेतृत्व में 10 सदस्यों की ने जजहट सबैला, कमरगामा, सुखासन और रूपौली पैक्स का नामांकन पत्र दाखिल करने का काम किया। जिसमें जजहट सबैला में अध्यक्ष पद पर 3 और 9 लोगों ने सदस्य पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया।

जजहट सबैला पैक्स 

अध्यक्ष पद पर 3 लोगों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया। जिसमें वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रघुनाथ यादव, मो. मोहसिन और दिलशाद आलम शामिल हैं। 

समान्य सदस्य पद पर 1 महिला और 4 पुरुष ने नामांकन दिया। जिसमें मो. मोसीम, संजीव कुमार, सिंटु कुमार, मो. मिमसाद, और महिला में रीता देवी शामिल हैं। वही पिछड़ा वर्ग से  1-1 पुरुष शालिग्राम यादव और महिला अभिलाषा कुमारी ने पर्चा भरा। जबकि अति पिछड़ा वर्ग से सचेन मुखिया और एससी-एसटी किरण देवी पति रमेश ऋषिदेव शामिल हैं। नामांकन पर्चा दाखिल कर समर्थकों के साथ रामाशंकर तिवारी 


कमरगामा पैक्स 


कमरगामा में अध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार 1 महिला और 6 पुरुष ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें शंभु मंडल, अनिल कुमार, बलराम मंडल, रामाशंकर तिवारी,  नागेंद्र मंडल, चंदन कुमार, और महिला में द्रोपदी देवी शामिल हैं।

सामान्य पद पर 8 लोगों में 4 महिला और 4 पुरुष जिसमें अशोक सुतिहार, प्रभाष कुमार,  मंटु सादा, निरज कुमार, वही महिला में रेणु देवी पति सुशील सिंह, मंजु कुमारी पति रमेश मंडल, मीरा देवी रंधीर मंडल और 

पिछड़ा वर्ग में 1 महिला और 2 पुरुष में राजेन्द्र यादव, उमेश प्रसाद यादव महिला में रंजु देवी पति फूलो यादव शामिल हैं। अति पिछड़ा वर्ग में 4 महिला और 3 पुरुष में ललन मंडल, बासो मुखिया, अनिल भगत, कारी भगत, महिला  में मधु कुमारी पति चंदन कुमार, कौशलिया देवी पति योगेंद्र मंडल,जुली देवी पति रंजीत राजभर शामिल हैं। एससी-एसटी में 1 महिला 2 पुरुष बुचचन ऋषिदेव, दिलो शर्मा, महिला में नगिया देवी पति नंद लाल सरदार शामिल हैं।सुखासन पैक्स से वर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी नामांकन देते 


सुखासन पैक्स 

सुखासन पैक्स में अध्यक्ष पर 10 उम्मीदवार 3 महिला और 7 पुरुष और सदस्य पद पर 20 लोगों ने पर्चा भरा।अध्यक्ष पद पर गोपाल यादव, चंदन कुमार, सत्य नारायण शर्मा, अविनाश कुमार, शिवचंद चौधरी, बबलू राय, ओम प्रकाश जयसवाल महिला में उर्वशी कुमारी, अकलमैन देवी, रंजन देवी शामिल हैं। वही समान्य वर्ग में 9 उम्मीदवार में 4 महिला और 5 पुरुष में मो. असलम,  मो. इरफान, मो. मानीस, जियाउद्दीन, संजय कुमार यादव, महिला में नीतु भारती पति सुनिल कुमार, शबाना पति दानिश खान, बीबी तमन्ना पति मो. मोनिस, सरिता देवी नागेंद्र मेहता शामिल हैं। वही पिछड़ा वर्ग में 1 महिला 3 पुरुष ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें शैनी शर्मा, सिया राम यादव, संजीव कुमार, महिला में ममता कुमारी पति ओम प्रकाश कुमार शामिल हैं। अति पिछड़ा वर्ग में 3 महिला मीरा देवी पति नारायण ठाकुर, पींकी कुमारी पति श्याम लाल साह, पुनम देवी राज मंगल साह ने पर्चा भरा।  एक उम्मीदवार एससी-एसटी में मुकेश पासवान ने पर्चा भरा। 

रूपौली से अध्यक्ष पद पर नामांकन देते वर्तमान अध्यक्ष गजेन्द्र यादव 

रूपौली पैक्स 

रुपौली पैक्स में अध्यक्ष पद पर 4 और सदस्य पद पर 20 लोगों ने पर्चा भरा। जिसमें अध्यक्ष पद पर वर्तमान पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, अमोद कुमार, किष्टो कुमार, मनोज कुमार ने पर्चा डाला।  वही समान्य पद पर 10 उम्मीदवार 4 महिला और 6 पुरुष नवी ना नंद भारती,  शैलेंद्र कुमार भारती, शंभु यादव, खगेश कुमार, कुंदन कुमार, अमरदीप, बेबी कुमारी पति पप्पू कुमार, रीता देवी प्रभाष कुमार, सावित्री देवी और मीना देवी शामिल हैं। 

पिछड़ा वर्ग 4 उम्मीदवार 2-2 महिला और पुरुष से अनिल यादव, सेंटू कुमार महिला सीता देवी पति केदार यादव, कविता देवी पति घनश्याम यादव शामिल हैं।  अति पिछड़ा वर्ग से 3 1 महिला  2 पुरुष राज किशोर साह, विकास कुमार महिला में सोनी कुमारी पिता रविन्द्र साह शामिल हैं। एससी-एसटी में 1 महिला और 2 पुरुष शैनी राम, दिलीप कुमार, विभाष कुमार महिला में मीना देवी पति युगेशवर राम शामिल हैं। समुदायिक विकास भवन में  सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह पीओ रजनीश कुमार, राजेश कुमार, अमीत कुमार, शेखर कुमार, गजेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, अर्जुन ऋषिदेव, दयानंद पासवान, रोहित कुमार, परमानंद कुमार तैनात थे। 

Post a Comment

और नया पुराने