आलमनगर में अपराधियों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया।

Dr.I C Bhagat
0

 

गोली मारने की घटना के बाद मृतक के घर उमड़ी भीड़ 


कोशी तक/ आलमनगर मधेपुरा 


आलमनगर में दीपावली के दिन दीप जला रहे 55 वर्षिय व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। जानकारी के अनुसार आलमनगर थाना क्षेत्र के बिशपट्टी पंचायत के मेहदीपुर निवासी 55 वर्षीय गोपाल शर्मा अपने दरवाजे पर दीप जला रहे थे। उसी समय अज्ञात अपराधियों ने घर  पर पुहुंच कर गोली मार दी। अपराधियों ने गोपाल  शर्मा को दो गोली मारी।  जिसके  कारण मौके वारदात पर  उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार और आलमनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। बहरहाल हत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर विंदू पर मामले की जांच कर रही है। घटना  के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम बचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इस मामले को लेकर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बहरहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अपराधियों की तलाश जारी है बहुत जल्द मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner