कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
जजहट सबैला पैक्स
सिंहेश्वर प्रखंड के पैक्स चुनाव को लेकर नाम वापसी के बाद समुदायिक विकास भवन में जजहट सबैला पंचायत में मो. मोसीम और दिलशाद के नामांकन वापस लेने के बाद अध्यक्ष सहित सभी 8 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गया। समान्य सदस्य में सिंटु कुमार के नामांकन वापस लेते ही मो. मोसीम, संजीव कुमार, मो. मिमसाद और रीता देवी निर्विरोध चुने गए। हैं। वही पिछड़ा वर्ग से शालिग्राम यादव और अभिलाषा कुमारी, अति पिछड़ा वर्ग से सचेन मुखिया और एससी-एसटी किरण देवी निर्विरोध होने से जजहट सबैला में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गया।
कमरगामा पैक्स
कमरगामा में अध्यक्ष पद से चंदन कुमार और द्रोपदी देवी के नामांकन वापस लेने के बाद 5 उम्मीदवार मैदान में बचे। जिसमें अनिल कुमार, नागेंद्र मंडल, बलराम मंडल, रामाशंकर तिवारी, शंभु मंडल शामिल हैं।
सामान्य पद पर सुशील सिंह के नामांकन वापस लेने पर 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे। जिसमें अशोक सुतिहार, निरज कुमार, प्रभाष कुमार, मंजु देवी, मंटु सादा, मीरा देवी और रेनू देवी के बीच चुनाव होगा। पिछड़ा वर्ग में राजेन्द्र यादव और उमेश प्रसाद यादव के बीच मुकाबला है। अति पिछड़ा वर्ग में अनिल भगत, कौशल्या देवी, जुली देवी, बांसों मुखिया, मधु कुमारी और ललन मंडल और एससी-एसटी में बुच्चन ऋषिदेव, दिलो शर्मा के बीच मुकाबला है।
पिछड़ा वर्ग महिला में रंजु देवी और एससी एसटी में नगिया देवी निर्विरोध चुने गए।
सुखासन पैक्स
सुखासन पैक्स में अध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार, ओम प्रकाश जयसवाल और चंदन कुमार के नामांकन वापस लेने के बाद 7 उम्मीदवार मैदान में बचें। जिसमें अकलमैन देवी, उर्वशी देवी, गोपाल यादव, बबलू राय, रंजना देवी, शिवचंद चौधरी और सत्य नारायण शर्मा के बीच मैदान में हैं। वही समान्य वर्ग में 9 उम्मीदवार मो. असलम, मो. इरफान, नितु देवी, जियाउद्दीन, बीबी तमन्ना, संजय कुमार यादव, शबाना और सरिता देवी के बीच कांटे का मुकाबला हैं। अति पिछड़ा वर्ग में पींकी कुमारी, पुनम देवी, मीरा देवी और शैनी शर्मा के बीच मुकाबला है।
वही पिछड़ा वर्ग में सिया राम यादव, ममता कुमारी और एससी-एसटी में मुकेश पासवान और सीता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
रूपौली पैक्स
रुपौली पैक्स में अध्यक्ष पद 4 उम्मीदवार अमोद कुमार, किष्टो कुमार, गजेन्द्र यादव और मनोज कुमार के बीच मुकाबला है। वही समान्य पद पर 10 उम्मीदवार अमरदीप कुमार, कुंदन कुमार, खगेश कुमार, नवीना नंद भारती, बेबी कुमारी, मीना देवी, रीता देवी, शंभु यादव, सावित्री और शैलेंद्र कुमार भारती के बीच सीधा मुकाबला है। पिछड़ा वर्ग में 4 उम्मीदवार अनिल यादव, कविता देवी, सेंटु कुमार, सीता देवी और अति पिछड़ा वर्ग में राज किशोर साह, विकास कुमार के बीच एससी एसटी में दिलीप कुमार, शैनी राम के बीच मुकाबला है।
अति पिछड़ा महिला में सोनी कुमारी और एससी-एसटी में मीना देवी निर्विरोध है।