नगर पंचायत से 5, रामपट्टी से 2 और लालपुर सरोपटटी से 3 अध्यक्ष चुनाव मैदान में। नगर पंचायत और रामपट्टी से 10-10 और लालपुर सरोपटटी से 2 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

Dr.I C Bhagat
0

 

 नगर पंचायत और रामपट्टी पैक्स में 10-10 लालपुर में 2 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित 


कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा 


नगर पंचायत सिंहेश्वर पैक्स 

अध्यक्ष पद पर नगर पंचायत सिंहेश्वर में साक्षी कुमारी और रविता देवी के नाम वापसी के बाद मो. असलम, अजय कुमार यादव, मो. ओनेन, चंदन कुमार और राजीव कुमार जोर आजमाइश करेंगे। वही 11 सदस्यों में से 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही एक सदस्य पिछड़ा वर्ग के लिए चुनाव होंगा। समान्य पद पर सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।  जिसमें राजेश कुमार घोष, बलराम कुमार, सुबोध कुमार ठाकुर, गायत्री कुमारी कृष्ण कांत कुमार, कंचन कुमारी पंकज कुमार यादव शामिल हैं। वही अति पिछड़ा वर्ग से सुरेन्द्र राम के नाम वापसी के बाद गणेश तांती और माला देवी पति सुरेन्द्र तांती निर्विरोध चुने गए। एससी-एसटी पृथ्वी राम, रेणु देवी पति जितन राम और पिछड़ा वर्ग से द्रोपदी देवी पति परिमल यादव निर्विरोध  चुन लिए गए। जबकि नगर पंचायत के सदस्य पद के पिछड़ा वर्ग पुरुष के एक सीट पर बाबुल कुमार, मनोज कुमार राणा, के बीच मुकाबला है। 

रामपट्टी पैक्स 

रामपट्टी पैक्स अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार वर्तमान अध्यक्ष रूपम देवी और जूही कुमारी जोड़ आजमाईश करेंगी। वही 11 में से 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। पिछड़ा वर्ग पुरुष में चुनाव होंगा। समान्य पद से सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। जिसमें रमेश चौधरी, दीपक कुमार भगत, विजय कुमार सिंह, मनोरमा देवी पति लालबहादुर सिंह, रंजना देवी पति ललित लाल दास, अति पिछड़ा अन्नु कुमार, माला देवी विनोद राम और एससी एसटी में दशरथ ऋषिदेव, सुलेखा देवी पति धर्मेंद्र पासी के साथ पिछड़ा वर्ग महिला मंजु देवी पति कैलाश साह निर्विरोध है। 

पिछड़ा वर्ग में जबकि गोपाल कुमार और रमन कुमार यादव में सीधी टक्कर होगी। 

लालपुर सरोपटटी पैक्स 

लालपुर सरोपटटी पैक्स में मीना जयसवाल के नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद गुंजन कुमार सिंह, नंद लाल यादव, ब्रज भूषण जायसवाल चुनाव मैदान में जोर आजमाइश करेंगे। वही 11 सदस्य में 2 सदस्य निर्विरोध चुने गए।

समान्य पद चंद्र अंजु देवी, अजय राजभर, भूषण यादव, मुकेश चौधरी, रूबी देवी, रेणु जायसवाल, विक्की कुमार सिंह संजय कुमार सहित 5 पदो के लिए 8 उम्मीदवार जोर आजमाइश करेंगे। पिछड़ा वर्ग रौशन चौधरी, राज कुमार चुनाव मैदान में जोर आजमाइश करेंगे। अति पिछड़ा पींकी देवी, श्याम देव राजभर, सत्य नारायण मंडल, सुनीता देवी 1-1 पद के लिए चुनाव मैदान में जोर लगाऐंगे। एससी-एसटी कलर राम, संजय कुमार, सिंधु ऋषिदेव में टक्कर होगी। 

वही एससी-एसटी से तुनकी देवी और पिछड़ा वर्ग से कंचन देवी पति रौशन चौधरी निर्विरोध चुने गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner