पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद से मानपुर 2, दुलार पीपराही 11, भवानीपुर 4 और बैहरी में 7 दावेदार जबकि मानपुर से 2, दुलार से 6, भवानीपुर से 10, बैहरी से 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Dr.I C Bhagat
0


प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में नाम वापसी के बाद की समीक्षा 


 कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा

मानपुर पैक्स 

पैक्स चुनाव में आपूर्ति कार्यालय में नाम वापसी के बाद मानपुर में  अध्यक्ष पद पर 6 उम्मीदवार के नाम वापसी के बाद दो उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें अरविंद कुमार और आरआर अवधेश कुमार में सीधी टक्कर हो गई है। समान्य वर्ग में 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। अरविंद कुमार, डेजी कुमारी, नागेश्वर मंडल, पींकी कुमारी, प्रभात कुमार वर्मा, रमन कुमार सिंह, रानी कुमारी, राजेन्द्र पासवान, शिव संतोष सिंह और अति पिछड़ा वर्ग में आशीष कुमार, गीता देवी, निर्मला देवी, बलराम मंडल, भुपेंद्र ठाकुर और सीता देवी और एससी एसटी में खुशबू देवी, चंद्रिका देवी, जवाहर  ऋषिदेव, परशुराम पासवान, महेश्वर राम के बीच मुकाबला है।

वही पिछड़ा वर्ग में  सत्येंद्र मंडल और  रंजन कुमारी निर्विरोध है। 

दुलार पीपराही पैक्स 

वही दुलार पीपराही पैक्स से अध्यक्ष पद से दो उम्मीदवार के नाम वापसी के बाद 11 उम्मीदवार मैदान में मौजूद हैं। अंजु देवी, अस्मीता कुमारी, अवध तांती, अकाली देवी, आशा देवी, गणेश यादव, गजेन्द्र कुमार, गुलशन कुमार, नरेश कुमार निराला, प्रिंस कुमार, रेणु देवी के  बीच सीधा मुकाबला है। वही समान्य सदस्य वर्ग से कुंति देवी, चंदन यादव, जयमाल देवी, धीरेन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार,  विध्या देवी, संजु देवी, स्मिता कुमारी सीधा मुकाबला होगा। 

वही पिछड़ा मनोहर कुमार और मंजुला देवी और अति पिछड़ा वर्ग विनोद कुमार और किरण देवी और एससी-एसटी में  सुभाष राम और रूपा देवी निर्विरोध चुने गए।

भवानीपुर पैक्स

भवानीपुर पैक्स में अध्यक्ष पद से 2 उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में जोर अजमाइश करेंगे। जिसमें कुमारी साधना, प्रमोद कुमार मिश्रा, मिथलेश कुमार मार्बल और मो. सलाम के बीच मुकाबला होगा। 

समान्य पद पर नंद लाल यादव, मो. सलीम, अरूण कुमार सिंह और भवानी देवी  पिछड़ा वर्ग में अरूण यादव, ज्योति देवी और  खरकन शर्मा और शनिया खातून और एससी-एसटी वर्ग से नथन सादा, राजकुमारी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

बैहरी पैक्स 

बैहरी पैक्स में अध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार आनंद कुमार यादव, धनंजय चौहान, रोहित कुमार, विपत साह,शंभु मंडल, शांति कुमारी, संझा देवी के बीच मुकाबला है। 

समान्य वर्ग में रविन्द्र मंडल, लक्ष्मण  सरदार, खुदाबक्ख मिया, संजन देवी, सुनीता देवी और  पिछड़ा वर्ग से राजकुमार और अति पिछडा में ठाकुर  प्रसाद गुप्ता, बीबी हसीना, एससी एसटी दयाराम  मुसहर और राम कुमारी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner