कोशी तक/ बिहारीगंज मधेपुरा
बुधवार को सोशल मिडिया पर हथियार जैसा अपने हाथ में लेकर लहराते हुए विडियो वायरल करने वाला युवक को बिहारीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सोसल मिडिया पर हथियार जैसा चीज लहराने का विडियो वायरल होने पर एसपी संदीप सिंह ने निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गिरफ्तारी हेतू लगातार छापामारी कर 25 अक्टूबर की रात्रि में प्राथमिकी अभियुक्त बिहारीगंज के रहुआ वार्ड नंबर 4 निवासी रामटहल यादव का पुत्र गिरिधर यादव को थाना बिहारीगंज से गिरफ्तार कर लिया। जिसके उपर बिहारीगंज थाना कांड संख्या 360/ 24, 23 अक्टूबर धारा-25 (ix) आर्म्स एक्ट और बिहारीगंज थाना कांड कांड संख्या 09/ 22, दिनांक 14 जनवरी 2022 घारा 341/ 323/ 324/ 379/ 504/ 506/34 भादवि शामिल हैं। मौके पर एसआई वीर नारायण सिंह, प्रमोद कुमार राम और सशस्त्र बल शामिल थे।