कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम दिशा की बैठक के लिए मधेपुरा के सांसद दिनेश चन्द्र यादव का आगमन डीआरडीए कैम्पस में हुआ। जहा डीएम तरनजोत सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उसके बाद जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण कोषांग, मधेपुरा के तत्वाधान में 7 लाभुकों को सहायक उपकरण यथा ग्वालपाड़ा प्रखंड के देवराज कुमार को ब्लाइंड स्टिक, सिंहेश्वर प्रखंड के चंदन यादव को ट्राईसाईकिल, कुमारखंड प्रखंड के पिंटु कुमार को ट्राईसाईकिल, कविता कुमारी को व्हील चेयर, जयकांत कुमार को ट्राईसाईकिल एवं कलानंद सरदार को ट्राईसाईकिल तथा पुरैनी प्रखंड के बबलु कुमार को ट्राईसाईकिल वितरण किया गया।
दिशा की बैठक में लिया भाग।
जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में सांसद दिनेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में जिला विकास एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आहूत की गई। बैठक में सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत, उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा सह विधायक आलमनगर नरेन्द्र नारायण यादव, एमएलसी अजय कुमार सिंह, सिंहेश्वर विधायक चन्द्रहास चौपाल के साथ साथ अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 लाभुकों यथा- मधेपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत साहुगढ़ 2 के रंभा देवी एवं लाखो देवी, मानिकपुर पंचायत के सलाउद्दीन, जेतुन खातुन, सुखासन पंचायत के अमर कुमार सिंह तथा सिंहेश्वर प्रखंड के ग्राम पंचायत जजहट सबैला के मो. नसीम एवं शमीम को आवास पूर्ण उपरांत सांकेतिक चाभी सौंपा गया। साथ ही व्यक्तिगत शौचालय हेतु मधेपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत महेशुआ के ललिता देवी, बीबी जरीना, सीता देवी, किरण देवी एवं रौशन कुमार को सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत जिले के उदाकिशुनगंज थाना के रूबी देवी को 4 लाख 12 हजार 500 रूपये, शंकरपुर थाना के सिन्टू कुमारी को 1 लाख रूपये, कारी देवी को 50 हजार रूपये एवं पिन्टू शर्मा को 50 हजार रूपये की सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। बैठक में दिशा की पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिविेदन की विभागवार एवं बिन्दुवार समीक्षा की गई। इसी क्रम में अध्यक्ष महोदय को दिशा बैठक के सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के समस्याओं से अवगत कराया गया।
इन्द्रीरा कुमारी सदस्य के द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत निर्माणाधीन पुल, पुलियों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही कबीर मठ में पुस्तकालय एवं पुलिस कैम्प बनाने हेतु आग्रह किया गया। वहीं ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत टेमा भेला पंचायत के स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया।
बिमल कुमार सदस्य के द्वारा घैलाढ प्रखंड अंतर्गत आगामी छठ के मद्देनजर साफ-सफाई एवं पोखरों पर रौशनी की व्यवस्था हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही नल-जल योजना एवं अंचल कार्यों में सुधार लाने हेतु आग्रह किया गया।
सिंहेश्वर प्रमुख इस्तियाक आलम सदस्य द्वारा प्रखंडों में आयोजित पंचायत समिति की बैठकों में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया गया।
प्रमुख गम्हरिया शशी कुमार सदस्य द्वारा वर्षांत के मौसम में प्रखंड अंतर्गत जल-जमाव से फसल की क्षति एवं आमजनों की परेशानियों से अवगत कराया गया।
डा. रमेश ऋषिदेव सदस्य कुमारखंड प्रखंड के रौता पंचायत में अंबेडकर आवासीय विद्यालय तैयार है। वहां पर बच्चों के नामांकन शुरू करने एवं पठन-पाठन शुरू कराने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही कुमारखंड प्रखंड के इसराईन कला पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के खराब गुणवत्ता होने के कारण संबंधितों पर कार्रवाई हेतु आग्रह किया गया।
सिंहेश्वर विधायक चन्द्रहास चौपाल सदस्य के द्वारा अंचल कार्यालय के कार्यों यथा-दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस आदि में पारदर्शिता लाने हेतु कहा गया। साथ ही नल जल योजना में सुधार लाने, सिंहेश्वर बाजार में बैरिकैंटिंग हटाने एवं मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की उपलब्धता तथा अल्ट्रासाउंड की जांच निश्चित कराने हेतु कहा गया।
अजय कुमार सिंह, एमएलसी सदस्य के द्वारा पंचायत के जन प्रतिनिधियों को प्रखंड स्तर पर यथोचित सम्मान देने हेतु कहा गया। साथ ही पंचायत समिति के बैठकों में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु कहा गया। वहीं बिहारीगंज अंचल में अंचल कार्यालय के कार्यों विशेषकर दाखिल-खारिज की कार्यों में पारदर्शिता लाने हेतु कहा गया एवं सहरसा से मधेपुरा एनएच 107 में मठाही के पास सड़क की स्थिति को ठीक करने को कहा गया।
नरेंद्र नारायण यादव आलमनगर विधान सभा के द्वारा बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों यथा-आलमनगर एवं चौसा प्रखंड अंतर्गत मनरेगा से गढ्ढों को भरने हेतु एवं वैसे लाभुक जिनका आवास बाढ़ के पानी के कटाव में बह गया है। उन्हें पुनः आवास लाभ नियमानुसार देने हेतु कहा गया। साथ ही गुमटी धार एवं हरेली धार पर निर्माणाधीन पुल के कार्यों में प्रगति लाने हेतु कहा गया। वही फुलौत से उदाकिशुनगंज सड़क को यथाशीघ्र ठीक कराने हेतु कहा गया।
दिलेश्वर कामत सुपौल सांसद के द्वारा जिलान्तर्गत निर्माणाधीन पुल, पुलियों एवं एनएच के द्वारा बनाये जा रहे सड़कों के कार्यों में यथोचित प्रगति लाने हेतु कहा गया।
दिनेश चन्द्र यादव सांसद मधेपुरा लोकसभा सह अध्यक्ष दिशा द्वारा निदेश दिया गया कि मनरेगा से बाढ़ ग्रसित इलाकों में गढ्ढे को भरने एवं जिन लाभुकों के आवास पानी कटाव में बह गए है। उन्हें पुनः आवास लाभ देने हेतु प्रस्ताव अग्रसारित करें। साथ ही पिछले 2 वर्षों के अंदर मनरेगा से कितने कार्य हुए है। कि विवरणी उपलब्ध कराने हेतु कहा गया एवं सिंहेश्वर बायपास के निर्माण एवं बूढावे मेजर ब्रिज में प्रगति लाने हेतु निदेश दिया गया। बैठक में सिंहेश्वर नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी के साथ सभी नगर पंचायत और नगर परिषद के अध्यक्ष सभी प्रमुख मौजूद थे।