डीएम तरनजोत सिंह ने पर्यवेक्षण गृह सुखासन मधेपुरा एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया।

Dr.I C Bhagat
0


पर्यवेक्षण गृह सुखासन सिंहेश्वर का निरीक्षण करते डीएम 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 

 

शनिवार को डीएम तरनजोत सिंह जिला निरीक्षण समिति के साथ पर्यवेक्षण गृह सुखासन मधेपुरा  एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान मधेपुरा का निरीक्षण किया। डीएम  श्री सिंह के द्वारा समन्वयक विशेष किशोर पुलिस इकाई को दिशा निर्देश दिया गया की दोनों संस्थानों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़  हो सके। पर्यवेक्षण गृह मधेपुरा में निरीक्षण के क्रम में डीएम श्री सिंह द्वारा यह निर्देश दिया गया कि बच्चों के कौशल विकास के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। तथा बच्चों की शिक्षा के लिए डीईओ को दो शिक्षक प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। बच्चों के समय समय पर स्वास्थ्य जांच हो रहा है या नही। साथ ही एक मनो चिकित्सक की जरूरत को महसूस किया गया। डीएम श्री  सिंह ने दोनों संस्थानों में बच्चों को दिए जा रहे भोजन के विषय में जानकारी ली गई। एवं सभी संबंधित को निर्देशित किया गया कि भोजन को मीनू के अनुसार स:समय बच्चों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बाल देखरेख संस्थानों में नियुक्त सभी कर्मी को बच्चों का ध्यान अच्छे से रखने का निर्देश दिया गया। मालूम हो पर्यवेक्षण गृह में लगभग 95 कैदी हैं। जिसमें अधिकांश मधेपुरा जिला के है। मौके पर सहायक निदेशक, बाल संरक्षण ईकाई, मधेपुरा चिकित्सा प्रभारी सिंहेश्वर डा. रविन्द्र कुमार के साथ साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner