बाढ़ को लेकर प्रेस को संबोधित करते डीएम

बाढ को लेकर प्रेस को संबोधित करते डीएम तरनजोत सिंह 
बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए कामिटी किचन की व्यवस्था 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में 3 अक्टूबर गुरुवार को कोशी एवं उनके सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के दो अंचल आलमनगर एवं चौसा में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर न्यु एनआईसी कक्ष समाहरणालय में सभी प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक, डीजिटल, पोर्टल मीडिया के प्रतिनिधिगण को संबोधित करते बताया गया। अपने  संबोधन में डीएम श्री सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से  चल रहे राहत एवं बचाव कार्य के बारे में जानकारी दी गई।

 जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जाने वाली सुविधा निम्न प्रकार है:-* 

✓आलमनगर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4 राहत शिविर चलाया जा रहा है। जिसमें निष्क्रिमित जनसंख्या 936 है एवं 04 सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक 3109 बाढ़ पीड़ितों को भोजन करवाया गया है। तथा चौसा प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 9 नौ सामुदायिक रसोई केन्द्र की व्यवस्था की गई है। जिसमें 6225 बाढ़ पीड़ितों को भोजन करवाया गया है। 

✓आलमनगर प्रखंड में 13 मेडिकल कैम्प एवं चौसा प्रखंड में कुल 6 मेडिकल कैम्प चलाया जा रहा है। जिसमें अभी तक 3472 मरीजों का ईलाज किया जा चूका है।

✓ पीएचईडी विभाग द्वारा दोनों प्रखंडों में 1600 एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9000 हैलोजेन टेबलेट का वितरण किया गया है।

✓दोनों प्रखंडों में 1335 पॉलीथीन शीट्स का वितरण किया गया है।

✓ बाढ़ पीड़ितों के आवागमन हेतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों का भी परिचालन किया जा रहा है एवं एनडीआरएफ टीम की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने