कोशीतक /आलमनगर मधेपुरा
कुंजौरी पंचायत के बजरहा वार्ड नंबर 4 में 70 वर्षीय सकलदेव सहनी की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने बताया कि पानी के पास सकलदेव साहनी का कपड़ा देखा गया जिसके बाद लोगों ने उसकी तलाशी करना आरंभ किया। कई घंटा के बाद दर्जनों गोताखोर के प्रयास के उपरांत मृतक सकलदेव साहनी का शव पानी से बाहर निकला जा सका। घटना की सूचना मिलते हैं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजाराम शर्मा, महागठबंधन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार निषाद, स्थानीय ग्रामीण विनोद यादव, सुभाष गुप्ता, अक्षय कुमार, विशो ऋषिदेव, रोहित साहनी, छोटू कुमार, पिंटू यादव सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग स्थल पर पहुंचकर मृतक परिजन को ढांढ़स बंधाया एवं इसकी सूचना आलमनगर थाना व सीओ को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी प्रेमचंद पासवान घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महागठबंधन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर नवीन निषाद ने बताया कि लगातार क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। वहीं उपस्थित लोगों को गहरे में पानी में नहीं जाने एवं दूसरों को भी गहरे पानी से दूर रहने की लिए जागरूक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को हर संभव मदद मुहैया कराया जाएगा।
आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट