राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर टेलेंट सर्च परीक्षा की जानकारी दी।

 टेलेंट सर्च परीक्षा की छात्रों को जानकारी देते पोलिटेकनिक के शिक्षक 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


16 अक्टूबर बुधवार को राजकीय पोलिटेकनिक मधेपुरा के व्याख्याताओं के द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर कक्षा 6 ठीं से 12 वीं  के मेधावी छात्र-छात्राओं को  पुरस्कृत किये जाने हेतु निशुल्क श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स 2024 एवं सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस 2025 प्रतियोगिता परीक्षाओं के बारे में बताया। यह जानकारी आरवीएम +2 स्कुल कलासन एवं आदर्श मध्य विधालय धुरिया कलासन के छात्रों को दिया। यह जानकारी संस्थान के प्रो. संजीत कुमार, प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. किशलय कुमार केशव, प्रो. मो. आदिल, प्रो. स्वाति शिवांगी, प्रो. यशोदा पंडित एवं सत्येन्द्र कुमार सिंह मौजुद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم