दुर्गा पूजा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

Dr.I C Bhagat
0

 शांति समिति की बैठक में मौजूद लोग 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


आदर्श थाना सिंहेश्वर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक बीडीओ आशुतोष कुमार व थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि सिंहेश्वर के आठ जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है. जिसमें सिंहेश्वर के बाबा मंदिर में दुर्गा स्थान, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर दुर्गा चौक सिंहेश्वर, सार्वजनिक दुर्गा स्थान इटहरी, दुर्गा स्थान लरहा, मां भगवती स्थान पटोरी दुर्गा स्थान, सार्वजनिक दुर्गा पूजा सिरसिया, दुर्गा स्थान वसहा टोला जयपुरा, और दुर्गा स्थान जयपुरा शामिल हैं। जिसके लिए इस बार जगह- जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला का आयोजन संभव दिख रहा है। इसलिए विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर कमिटी का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने दुर्गा पूजा समिति से प्रशासन की हर तरह से मदद करने का प्रयास करने  की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगाह रखे और पुलिस को सुचित करने  की बात कही।प्रशासन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए तत्पर है। पूजा में हर साल की तरह इस साल भी डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पुजा  के जुलूस या शोभायात्रा में बाईक शामिल नही रहेगा। जुलूस में जाति, धर्म विशेष के नारा नही लगाया जायेगा। जुलूस में आतिशबाज़ी और पटाखा नही छोड़ा जायेगा। जुलूस में किसी तरह का राजनीतिक पोस्टर बैनर नही रहेगा। दुर्गा पूजा समिति को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि विधि व्यवस्था के लिए दिए गए फार्म को समय पर जमा कर दें। बीडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस हर जगह तैनात रहेगी तथा हर गतिविधि पर नजर रहेगी। उन्होंने सभी से अफवाह से बचने की अपील की। तथा अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस पदाधिकारी को देने की भी अपील की गई।  दशहरा के मौके पर सभी लोग राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश का पालन करने की बात कही गई। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। लोग शांति और आपसी सौहार्द के साथ सारे नियमों का पालन करते हुए आपसी भाईचारा बनाकर दशहरा का त्यौहार को मनाएं। सोशल मिडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आप लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। अगर कोई शांति बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैसे लोगों को आप लोग भी समाज में चिन्हित करें और इसकी अविलंब जानकारी प्रशासन को दें। ताकि उन पर पहले से ही नजर रखा जा सके। मौके पर पंसस जयकांत, वार्ड पार्षद रंजीत सिंह, आफताब अहमद, विंदेश्वरी राम, प्रदीप राम, बिंदेश्वरी राजभर, मंजूर आलम, शिवनारायण राजभर, सहदेव यादव, विष्णु शर्मा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner