मचान पर बैठकर बात चीत कर रहे मो. फारूख को अपराधियों ने गोली से भुना। घटनास्थल पर ही मौत।

 

मृतक मो. फारूख का फाईल फोटो 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


मधेपुरा जिला लगातार बढ़ रही अपराध की संख्या में इजाफा करते हुए बुधवार की सुबह अपने खेत देखने गए एक शख्स की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत विष वाड़ी पंचायत के झंझरी बहियार की है। मृतक की पहचान झंझरी वार्ड नंबर 12 निवासी मो. सहमत अली के 45 वर्षिय पुत्र मो. फारुख उर्फ भरखु के रूप में हुई।परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे मो. फारूक घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अपना खेत देखने के लिए गए थे। खेत देखकर वह गांव के ही मीर सोएव के साथ बथान पर बने मचान पर बैठकर बात करने लगे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और वहा  मौजूद एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली  उस सख्स के पंजरे में दो गोली लगी है। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बगल में बैठे मीर सोएव ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लोगों को दी। जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते तब तक सभी अपराधी फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोली की घटना के बाद उमड़ी भीड़ 

ग्रामीण अहमद अली ने बताया कि बुधवार की सुबह बहियार में शख्स दो लोगों के साथ बस्ती से दूर सड़क किनारे बांस बाड़ी में बने मचान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने मो. फारूक पर गोली चला दी। उसके साथ बैठे मीर सोएव ने भाग कर गांव में इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची ग्वालपाड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया कि मो. फारुख कोकिसी से कोई दुश्मनी नहीं था। वह चार भाई में दूसरे स्थान पर था। उसे तीन बेटा और एक बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم