कोशीतक/ मुरलीगंज मधेपुरा
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मुरलीगंज थाना क्षेत्रांतर्गत संध्या गश्ती विशेष वाहन चेकिंग के कम में गोपाली टोला, तिलकोड़ा पुलिया के पास एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस बल को देखते ही गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिसे साथ सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त गाड़ी को घेराबंदी कर रोका गया। जिसका विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में एक युवक राजेश कुमार के बाये कमर में खोसा हुआ एक देशी कट्टा तथा दुसरा युवक ब्रिकेश कुमार के दाये पाकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिस सम्बन्ध में मुरलीगंज थाना कांड संख्या 419/ 24 धारा 25 (1-बी), ए /26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। जिसमें एक देशी कट्टा, एक ज़िंदा कारतूस, एक मोटर साइकिल, एक मोबाइल बरामद हुआ। मौके पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई अजय कुमार, मुन्ना सिंह, सुधीर कुमार सुमन, जितेन्द्र कुमार मौजूद थे।

إرسال تعليق