संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत। परिजनों दहेज में हत्या का मामला बताया।

 

शव का पोस्टमार्टम कराते परिजन और चौकिदार 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


दहेज की मांग को लेकर एक और बेटी की बली चढने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मालूम हो की सदर थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया वार्ड नंबर 7 में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसका पति दहेज की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं दिए जाने की वजह से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक महिला की बालम वार्ड नंबर 7 निवासी सनोज साह की 35 वर्षिय पत्नी मनिया देवी के रूप में हुई। महिला के भाई सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढ़ियारी निवासी सुमन कुमार ने बताया कि 2012 में उनकी बहन मनिया देवी की शादी बालम निवासी सनोज साह के साथ हुई थी। उसके दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी आठ साल की है।मृतका मनिया देवी का फाईल फोटो 

संदिग्ध मौत के बाद से पति फरार

मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार की रात में उनकी बहन मनिया देवी ने मायके फोन कर बताया कि दहेज के लिए उनके पति सनोज साह मारपीट कर रहे हैं। सुबह में जानकारी मिली कि उनकी बहन मनिया देवी की हत्या कर दी गई है और पति फरार हैं। सूचना मिलने पर वे लोग बालम पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हत्या के बाद शव के पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे परिजन। हत्या की जानकारी नहीं

मृतका की सास बेचनी देवी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। वह छोटे बेटे के साथ में रहती हैं। उनकी बहू की मौत कैसे हुई है उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि रात में उनकी बहू के भाई ने फोन कर बताया कि जीजा जी दहेज की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को बालम आकर विवाद सुलझाने की बात कही थी। सुबह में लगभग चार बजे जानकारी मिली उनकी बहू की मौत हो गई है।

सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाना को अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم