कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सीडीपीओ कार्यालय के सामने पुराना खराब मोबाइल से कार्य नही करने का आरोप लगाकर रुपए के कटौती को लेकर सेविकाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि पुराना और एक्सपायरी मोबाइल से षोषण ट्रेकर पर सही से काम नही होने का बहाना बना कर आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय में कटौती करने के खिलाफ आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय अपना मोबाइल जमा करने पहुंच गई। लेकिन उपस्थित एलएस और कार्यालय कर्मी ने शनिवार को डीपीओ, सीडीपीओ के पास ही मोबाइल जमा करने की बात कही। इस बाबत प्रखंड अध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया की सीडीपीओ कार्यालय के द्वारा बार- बार आंगनबाड़ी सेविका को जानबूझकर प्रताड़ित करने का षड्यंत्र रचा जाता है। इतना कम मानदेय में भी इस भीषण गर्मी में सेविका काम करती है। उपर से एलएस मैडम द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। पोषण ट्रेकर के लिए 2019 में जो मोबाइल दिया गया उसका लाईफ दो साल ही था। उस मोबाइल पर काम नही होता है। सीडीपीओ मैडम के कहने पर पति या पुत्र के मोबाइल से काम करते हैं। फिर भी पैसा काट लिया जाता है। आंगनबाड़ी सेविका को कैसे तंग किया जाय वह कार्यालय के द्वारा किया जाता है।
सीडीपीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी सेविका
इसके साथ- साथ सेविकाओं ने शिकायत और मांग रखते हुए कहा कि माह अगस्त का कार्यालय द्वारा बहुत सेविका मानदेय काटा गया। विभाग से पेनासोनीक मोबाईल 2019 में दिया गया जो कि सभी सेविका का बहुत पहले खराब हो चुका है और पदाधिकारी द्वारा दवाब दिया जाता है कि पति के मोबाइल या बच्चे का मोबाईल से काम किजिए। लेकिन मोबाइल रिचार्ज समय पर नही दिया जाता है और दिया भी जाता है तो बहुत कम रूपया रिचार्ज का दिया जाता है। कार्यालय के द्वारा बिना ट्रेनिंग का मेसेज द्वारा काम कराया जाता है। प्रत्येक माह पदाधिकारी द्वारा मासिक बैठक नहीं किया जाता है। जिससे सेविका को काम करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। चावल उठाव एफसीआई गोदाम से प्रति बोड़ा 20 रुपया लिया जाता है। इसलिए सभी सेविका के केन्द्र पर चावल रिसीव करवाया जाए। सेविका को अपने से चार से छह बजे तक गोदाम पर से ले जाने में काफी कठिनाई होती है। अभी सेविका को एचपी गैस कनेक्सन कर दिया गया। लेकिन सेविका को गेस एजेंसी से खुद से डिलिवरी लिया जाता है। जो कि सेविका को आंगनबाड़ी केंद्र पर गैस सिलेंडर डिलेवरी दिया जाय। परियोजना कार्यालय से किसी आवेदन फर्म भोचर, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान पीएमएमवीवाई का फर्म डाटा ऑपरेटर के द्वारा रिसिविंग दिया जाय। जो आंगनबाड़ी केन्द्र भाड़ा पर चलाया जाता है। उसका पैसा स:समय दिया जाय। अन्नप्रासन, गोदभराई, प्रोत्साहन राशि स:समय दिया जाय। कार्यालय से दी गई वजन मशीन भी काफी सेविका का खराब है। फिर भी उसी महीन से काम कराया जा रहा है। जो सेविकाओं को पोषण ट्रेकर में काफी परेशानी सामना करना पड़ता है।

إرسال تعليق